पानागढ बाजार लायंस क्लब ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2018 1:44 AM

विज्ञापन

पानागढ़ : पानागढ बाजार लायंस क्लब ने मित्र संघ मैदान में प्रातः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. पतंजलि के योग प्रशिक्षक कपिलदेव साह, उत्तम लाहा, शिल्पी साव ने क्लब के सदस्यों तथा उपस्थित साधारण लोगों को योगासन का अभ्यास कराया. समाजसेवी मदन अग्रहरि, लायंस क्लब पानागढ़ अध्यक्ष नवेराज जायसवाल, सपन दास, रवीन्द्र अग्रवाल, जगन्नाथ सिंह के […]

विज्ञापन
पानागढ़ : पानागढ बाजार लायंस क्लब ने मित्र संघ मैदान में प्रातः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. पतंजलि के योग प्रशिक्षक कपिलदेव साह, उत्तम लाहा, शिल्पी साव ने क्लब के सदस्यों तथा उपस्थित साधारण लोगों को योगासन का अभ्यास कराया.
समाजसेवी मदन अग्रहरि, लायंस क्लब पानागढ़ अध्यक्ष नवेराज जायसवाल, सपन दास, रवीन्द्र अग्रवाल, जगन्नाथ सिंह के अलावे गौतम धीवर, रिंकू खुराना, दिलीप सिंह, विकास मंडल, मंटू बनर्जी, उत्तम केस, निमाई सरकार, आनंदमय कोनार, प्रतिमा बनर्जी, विमला चक्रवर्ती, शिल्पी साव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये.
विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किये. खुशबू मंडल, कृष्णा घोष ने संगीत की धुन पर योगासन किया. दूसरी ओर, वीरभूम के विश्वभारती शांति निकेतन में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. विश्व भारती की उपाचार्य सबूजकली सेन समेत विश्वभारती के अध्यापक-अध्यापिकाओं, छात्र-छात्राओं ने योगासन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola