कालाझरिया एयरस्ट्रीप का संयुक्त निरीक्षण, उड़ान में आनेवाली बाधाओं को दूर करने की दिशा में हुई पहल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2018 2:47 AM
विज्ञापन
बर्नपुर : सेल आईएसपी के कालाझरिया स्थित हवाई अड्डे से कमर्शियल उड़ान शुरू करने में उत्पन्न बाधाओं को दूर करने के लिये बुधवार को राज्य सरकार तथा आईएसपी के स्टेट विभाग के अधिकारियो ने संयुक्त निरीक्षण किया. निगम आयुक्त प्रलय सरकार, डिप्टी मजिस्ट्रेट कौशिक मुखर्जी, डीजीएम (टीएस) अनुपम राय, आईएसपी सर्वेयर देवप्रतिम चक्रवर्ती, राहुल दास, […]
विज्ञापन
बर्नपुर : सेल आईएसपी के कालाझरिया स्थित हवाई अड्डे से कमर्शियल उड़ान शुरू करने में उत्पन्न बाधाओं को दूर करने के लिये बुधवार को राज्य सरकार तथा आईएसपी के स्टेट विभाग के अधिकारियो ने संयुक्त निरीक्षण किया. निगम आयुक्त प्रलय सरकार, डिप्टी मजिस्ट्रेट कौशिक मुखर्जी, डीजीएम (टीएस) अनुपम राय, आईएसपी सर्वेयर देवप्रतिम चक्रवर्ती, राहुल दास, अनिरूध्द गुहा, हीरापुर थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, आसनसोल नगर निगम के अभियंता दिलीप ठाकुर, एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के उप मैनेजर, लैंड एंड रेवेन्यू डिपार्टमेंट अधिकारी आदि उपस्थित थे.
सनद रहे कि एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने उड़ान परियोजना के तहत कालाझरिया एयरपोर्ट को विकसित किया जा रहा है. एएओएफ की ओर से आसनसोल सदर महकमा शासक प्रलय राय चौधरी को से कमर्शियल प्लेन के उड़ान भरने में उत्पन्न बधाओ को हटाने के लिये सूची दी गयी थी. जिसमें राज्य सरकार तथा आईएसपी के स्टेट विभाग अंतर्गत आने जमीन से बाधाओ को दूर करने के लिये सूची तैयार करने के लिए निरीक्षण किया गया. जिसके तहत बीएलओ को प्लांट की सूची बनाने की निर्देश दिया गया. साथ ही सेल आईएसपी के स्टेट विभाग को लैंड एंड रेवन्यू तथा फॉरेस्ट विभाग को प्लांट नंबर के विस्तृत जानकारी के लिये पत्र लिखने का निर्देश दिया गया. स्थानीय पुलिस के सहयोग से आगामी 28 जून, 29 जून तथा दो जुलाई को बीएलओ तथा फॉरेस्ट विभाग अधिकारियो का प्लांट निरीक्षण करेगें.
डिप्टी मजिस्ट्रेट श्री मुखर्जी ने कहा कि सेल आईएसपी की कालाझरिया स्थित एयरपोर्ट को औद्योगिक उड़ान में उत्पन्न बाधाओ को दूर करने के लिये निरीक्षण किया गया. बीएलओ को इलाके के चिहिन्त स्थानो के प्लांट नंबर निकालने का निर्देश दिया गया है. सेल आईएसपी के स्टेट विभाग को लैंड एंड रेवेन्यू विभाग को पत्र लिखने का निर्देश दिया गया है. आगामी तीन दिनो तक एलआरओ, पुलिस तथा फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियो का संयुक्त मुआयना कर प्लॉट की सूची तैयार करेगें. आईएसपी के डीजीएम (टीएस) श्री राय ने कहा कि हवाई जहाजो की लैडिंग तथा टेक ऑफ की बाधाओ को दूर करने के लिये एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने आसनसोल सदर महकमा शासक प्रलय राय चौधरी को सूची दी थी. उसके निरीक्षण के लिये संयुक्त मुआयना किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










