बेटिकट यात्रियों से 7.89 लाख रुपये की वसूली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2018 2:44 AM

विज्ञापन

आसनसोल. आसनसोल मंडल के वाणिज्‍य विभाग ने बिना टिकट रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ने के लिए नियमित रूप से विभिन्न स्टेशनों, विभिन्न गाड़ियों एवं विभिन्न सेक्शनों में सघन टिकट जांच अभियान चला रही है. इसके तहत 17 जून से 19 जून तक सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. मधुपुर, जसीडीह, आसनसोल, अंडाल एवं […]

विज्ञापन
आसनसोल. आसनसोल मंडल के वाणिज्‍य विभाग ने बिना टिकट रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ने के लिए नियमित रूप से विभिन्न स्टेशनों, विभिन्न गाड़ियों एवं विभिन्न सेक्शनों में सघन टिकट जांच अभियान चला रही है. इसके तहत 17 जून से 19 जून तक सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया.
मधुपुर, जसीडीह, आसनसोल, अंडाल एवं दुर्गापुर के टिकट जांच दलों ने भी इस अवधि में आसनसोल मंडल में विभिन्न मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों और स्टेशनों में सघन टिकट जांच अभियान चलाया. इस दौरान 2623 अनियमित टिकट के मामलें पकड़ में आये तथा इस अभियान से किराया एवं जुर्माना के रूप में कुल 7,89,356 रूपयों की वसूली की गई. मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्रा ने इसपर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह निर्देश दिया कि वे इस अभियान को भविष्य में भी चालू रखें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola