रांची से कोलकाता जा रही थी बस, सातग्राम फाटक के पास दुर्घटना, 26 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2018 2:25 AM

विज्ञापन

जामुड़िया : जामुड़िया थाना अंतर्गत सातग्राम फाटक के समीप बुधवार प्रातः 3:30 बजे ट्रेलर तथा यात्रियों से भरी बस की आमने-सामने टक्कर हो गयी. दुर्घटना में बस में सवार 26 यात्री घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिये श्रीपुर पुलिस फांड़ी ने आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. दो की हालत गंभीर है. घटनास्थल […]

विज्ञापन
जामुड़िया : जामुड़िया थाना अंतर्गत सातग्राम फाटक के समीप बुधवार प्रातः 3:30 बजे ट्रेलर तथा यात्रियों से भरी बस की आमने-सामने टक्कर हो गयी. दुर्घटना में बस में सवार 26 यात्री घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिये श्रीपुर पुलिस फांड़ी ने आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. दो की हालत गंभीर है.
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार रांची से कोलकाता जा रही यात्रियों से भरी ‘अनीसा’ नामक बस सातग्राम फाटक पर 3:30 बजे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से जा टकरायी. इससे दोनों वाहन उलट गये. घटना में बस में सवार 26 यात्री घायल हो गये. स्थानीय लोग जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे और बस यात्रियों को बाहर निकाला.
बताया जाता है कि बस चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से जा टकरायी. जामुड़िया पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया. ट्रेलर का चालक फरार बताया जा रहा है. घटना के कारण प्रातः आठ बजे तक नेशनल हाइवे दो सातग्राम फाटक के पास जाम की स्थिति बनी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola