दुर्गापुर में भाजपा ने चलाया जन सम्पर्क अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2018 3:22 AM
विज्ञापन
दुर्गापुर. दुर्गापुर के विभिन्न इलाकों में रविवार को भारतीय जनता पार्टी कर्मियों ने जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान शहर के आठ प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार के सफल चार वर्ष के भीतर विकास कार्यों से अवगत कराते हुए भाजपा द्वारा प्रकाशित पुस्तिका सौंपी गयी. जनसंपर्क के तहत शहर के जाने-माने स्त्री रोग […]
विज्ञापन
दुर्गापुर. दुर्गापुर के विभिन्न इलाकों में रविवार को भारतीय जनता पार्टी कर्मियों ने जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान शहर के आठ प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार के सफल चार वर्ष के भीतर विकास कार्यों से अवगत कराते हुए भाजपा द्वारा प्रकाशित पुस्तिका सौंपी गयी.
जनसंपर्क के तहत शहर के जाने-माने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ एसआर चटर्जी, मानव अधिकार संस्था के अधिवक्ता पीके राय, उद्योगपति अशोक चक्रवर्ती इत्यादि शामिल थे. भाजपा जिला नेता अमिताभ बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार वर्षों के शासनकाल में विकास पूरे देश में हउआ है. विकास कार्यों के प्रति लोगों को जोड़ने के लिए देशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है. दुर्गापुर शहर में अभियान रविवार से शुरू किया गया. यह अभियान आठ दिनों तक चलेगा. अभियान में शिक्षण संस्थान के अधिकारी कवि मंडल, एनपीटीआई के प्रो. जयदीप चटर्जी, लीगल सेल के अधिवक्ता संजय गुहा सहित छह प्रतिनिधि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










