बाइक चालक से टोकन मांगने पर विवाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2018 1:03 AM
विज्ञापन
आसनसोल : नगर निगम मुख्यालय से मोटर बाईक लेकर निकल रहे वाहन चालक से टोकन मांगे जाने को लेकर वाहन चालक ओर निगम के सुरक्षा गार्ड के बीच विवाद हो गया. निगम के गेट से बाहर निकल रहे मोटर बाईक सवार से टोकन मांगे जाने पर वाहन चालक ने बाईक को मोड़ कर निगम के […]
विज्ञापन
आसनसोल : नगर निगम मुख्यालय से मोटर बाईक लेकर निकल रहे वाहन चालक से टोकन मांगे जाने को लेकर वाहन चालक ओर निगम के सुरक्षा गार्ड के बीच विवाद हो गया. निगम के गेट से बाहर निकल रहे मोटर बाईक सवार से टोकन मांगे जाने पर वाहन चालक ने बाईक को मोड़ कर निगम के स्टेशन रोड के गेट से निकलने का प्रयास किया.
परंतु वहां भी टोकन दिखाने की मांग पर सुरक्षा गार्ड द्वारा रोके जाने पर बाईक सवार आक्रोशित हो उठा. सुरक्षा गार्डों के निर्देश पर बाईक सवार ने कार्यालय अधीक्षक तरूण बनर्जी से मुलाकात कर कहा कि वह पहली बार निगम आया है उसे टोकन लेने के बारे में जानकारी नहीं थी.
बाईक सवार के वाहन के ब्लू बुक ओर पहचान पत्र दिखाये जाने पर उसे निगम से वाहन के साथ जाने की अनुमति दी गयी. सुरक्षागार्डों ने कहा कि इससे पहले भी निगम में मोटर बाईक चोरी की घटना हो चुकीहै.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










