बुदबुद बाजार चट्टी हाईस्कूल में चंदन को सर्वाधिक 667 अंक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2018 4:53 AM
विज्ञापन
पानागढ़ : जिले के बुदबुद बाजार चट्टी हिंदी हाई स्कूल के 10वीं के नतीजे में लड़कों का दबदबा रहा. टॉप पाइव में एक से लेकर चार तक लड़कों का जलवा है. प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि चंदन प्रसाद ने सर्वाधिक 667 अंक हासिल किया है. दूसरे स्थान पर विश्वधर महतो है. उसने 480 […]
विज्ञापन
पानागढ़ : जिले के बुदबुद बाजार चट्टी हिंदी हाई स्कूल के 10वीं के नतीजे में लड़कों का दबदबा रहा. टॉप पाइव में एक से लेकर चार तक लड़कों का जलवा है. प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि चंदन प्रसाद ने सर्वाधिक 667 अंक हासिल किया है.
दूसरे स्थान पर विश्वधर महतो है. उसने 480 अंक प्राप्त किया है. तीसरे स्थान पर अरहम आबिदी को 478 अंक मिले हैं. चौथे स्थान रहे छात्र कांति दास को 439 अंक मिला है. सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं. प्रधानाध्यापक ने बताया कि कुल 53 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी. इनमें 50 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुये हैं. विद्यालय में माध्यमिक का रिजल्ट 94 फीसदी हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










