पर्यावरण दिवस पर आसनसोल रेल मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2018 4:47 AM
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. मंडल भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए. रेलवे कॉलोनी, रेलवे स्टेडियम, स्काउट डेन आदि इलाके में पर्यावरण संबंधी नारों के साथ साईकिल रैली निकाली गयी. स्काउट एंड गाइड्स के कार्यकर्ता, रेल कर्मचारी तथा मंडल के अधिकारियों ने भाग लिया. इसने आसनसोल शहर की परिक्रमा […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. मंडल भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए. रेलवे कॉलोनी, रेलवे स्टेडियम, स्काउट डेन आदि इलाके में पर्यावरण संबंधी नारों के साथ साईकिल रैली निकाली गयी. स्काउट एंड गाइड्स के कार्यकर्ता, रेल कर्मचारी तथा मंडल के अधिकारियों ने भाग लिया. इसने आसनसोल शहर की परिक्रमा की. हॉस्पीटल कॉलोनी के स्काउट डेन में पर्यावरण से संबंधित कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी.
प्रकृति के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए स्टेशन पर रेल कर्मचारियों एवं यात्रियों के समक्ष प्रदर्शन किया गया. मंडल के विभिन्न स्थानों पर रेल कर्मचारियों एवं यात्रियों के समक्ष वृक्ष संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक के प्रयोग से बचने, समुचित सफाई को बहाल रखने आदि पर्यावरण के विषयों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. कई स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया. स्काउट एंड गाइड्स ने एक लाख से अधिक वृक्षों को लगाने के चुनौती को स्वीकार किया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सवारी एवं माल डिब्बा में बॉयो शौचालय लगाने के मुद्दे पर आसनसोल स्टेशन पर मॉडल का प्रदर्शन किया गया. इसे आम जनता के लिए चालू किया गया. बॉयो शौचालय के प्रयोग के बारे में यात्रियों एवं आम जनता के बीच पोस्टरों के प्रदर्शन, पैम्पलेटों के वितरण एवं ऑडियो क्लिप चला कर जागरूकता अभियान को चलाया गया. अधिकारियों एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को शामिल कर सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय कॉलेज के इंजीनियरिंग तथा यांत्रिक संकाय के दो प्रोफेसरों ने प्लास्टिक के व्यवहार तथा पर्यावरण संरक्षण में इसके दुष्परिणाम पर व्याख्यान रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










