दुष्कर्म के आरोपी के रिश्तेदार को बांध कर पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2018 5:03 AM
विज्ञापन
हल्दिय : दुष्कर्म के आरोपी के रिश्तेदार को बांध कर पीटने की घटना सामने आयी है. घटना पूर्व मेदिनीपुर के कांथी के जूनपुट कोस्ट थाना इलाके के आलादारपुट की है. जानकारी के मुताबिक आलादारपुट की एक युवती के साथ कुछ महीने पहले रामनगर थाना इलाके के बसंतपुर के एक युवक की शादी हुई थी. शादी […]
विज्ञापन
हल्दिय : दुष्कर्म के आरोपी के रिश्तेदार को बांध कर पीटने की घटना सामने आयी है. घटना पूर्व मेदिनीपुर के कांथी के जूनपुट कोस्ट थाना इलाके के आलादारपुट की है. जानकारी के मुताबिक आलादारपुट की एक युवती के साथ कुछ महीने पहले रामनगर थाना इलाके के बसंतपुर के एक युवक की शादी हुई थी.
शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि युवती तीन महीने की गर्भवती है. आरोप है कि पड़ोसी हाबू दास ने हत्या की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. इसके बाद गांव में सालिसी सभा बैठायी गयी. वहां हाबू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. सूचना पाकर पुलिस भी गयी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही हाबू के भाग जाने में उसकी सास पंजरानी चौधरी और पत्नी के जीजा हेमंत दास ने मदद की. दोनों को पाकर उत्तेजित लोगों ने उन्हें बांध दिया और पिटाई की. पुलिस ने पहुंचकर दोनों को उद्धार किया. हालांकि पुलिस के पास अभी तक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










