दुर्गापुर स्टील प्लांट में पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2018 4:52 AM
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर स्टील प्लांट ने मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया. डीएसपी के कार्यकारी निदेशक(वर्क्स) टीबी सिंह ने पर्यावरण ध्वज फहराकर इसकी शुरूआत की. उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में सुविधाओं के विस्तार ने सबसे अधिक पर्यावरण को ही चोट पहुंचायी है. सुविधा के लिये इजाद पॉलीथिन आज सिरदर्द बन गया है. नष्ट न […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर स्टील प्लांट ने मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया. डीएसपी के कार्यकारी निदेशक(वर्क्स) टीबी सिंह ने पर्यावरण ध्वज फहराकर इसकी शुरूआत की. उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में सुविधाओं के विस्तार ने सबसे अधिक पर्यावरण को ही चोट पहुंचायी है.
सुविधा के लिये इजाद पॉलीथिन आज सिरदर्द बन गया है. नष्ट न होने के कारण यह भूमि की उर्वरा क्षमता को खत्म तो कर ही रही है, साथ ही भूजल स्तर को भी घटा रहा हैय यह अब शहर के पर्यावरण में भी जहर घोल रहा है. यदि प्लास्टिक पर जल्द ही प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो हरियाली खत्म हो जायेगी. विश्व पर्यावरण दिवस के इस वर्ष का विषय है ‘प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ’ इसके अनुरूप, डीएसपी कर्मचारियों ने अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक बैग के उपयोग को रोकने और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के प्रति वचनबद्धता ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










