मोहम्मदबाजार में एक ही जगह दो हादसा, आठ घायल
Updated at : 04 Jun 2018 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

पानागढ़ : वीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना अंतर्गत गरिमा के पास रविवार सुबह एक ही जगह पर दो वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने कारण आठ लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल में पहुंचाया है. घटना की सूचना के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले […]
विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना अंतर्गत गरिमा के पास रविवार सुबह एक ही जगह पर दो वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने कारण आठ लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल में पहुंचाया है.
घटना की सूचना के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले गई तथा आवागमन को सुचारू किया. प्रत्यक्षदर्शियों तथा पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह थाना क्षेत्र के गरिमा स्थित बस स्टैंड के पास राजपथ पर तीव्र गति से पाथरचापुड़ी से मुर्शिदाबाद जा रही कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
कार सड़क से नीचे उतर कर पेड़ों से जा टकराई. कार में फंसे सवारों को स्थानीय लोगों ने निकाल अस्पताल पहुंचाया. थोड़ी देर बाद ही उसी स्थान पर बालू लदे एक ट्रक के पलटने से चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




