मोहनपुर कोलियरी में मैनेजर का घेराव, प्रबंधन के स्तर से संडे बुकिंग बंद किये जाने से श्रमिकों में आक्रोश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2018 1:31 AM

विज्ञापन

रूपनारायणपुर : सालानपुर एरिया अंतर्गत मोहनपुर कोलियरी में जमीन न होने से पिछले पांच दिनों से विभागीय कार्य बंद है. जिसके कारण प्रबंधन ने कर्मियों को सन्डे बुकिंग नहीं देने से शनिवार को श्रमिकों ने सेफ्टी अधिकारी सह भार प्राप्त प्रबंधक संजीत बनर्जी का घेराव किया. एजेंट बीपी गुप्ता ने आकर श्रमिक नेताओं के साथ […]

विज्ञापन
रूपनारायणपुर : सालानपुर एरिया अंतर्गत मोहनपुर कोलियरी में जमीन न होने से पिछले पांच दिनों से विभागीय कार्य बंद है. जिसके कारण प्रबंधन ने कर्मियों को सन्डे बुकिंग नहीं देने से शनिवार को श्रमिकों ने सेफ्टी अधिकारी सह भार प्राप्त प्रबंधक संजीत बनर्जी का घेराव किया. एजेंट बीपी गुप्ता ने आकर श्रमिक नेताओं के साथ बैठक कर कहा कि यह निर्णय मुख्यालय से आया है.
इसपर वे कुछ नहीं कर सकते है. यदि बात करना है तो आला अधिकारियों के साथ करें. श्रमिकों ने घेराव समाप्त कर दिया. सीएमएस नेता शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि रविवार सुबह छह बजे सभी श्रमिक कोलियरी में जमा होंगे. आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जायेगी. मोहनपुर कोलियरी के विस्तार की प्रक्रिया चल रही है. जिसमे पहाड़गोड़ा गांव का अधिग्रहण होना है. लेकिन गांव वालों में जमीन को लेकर आपसी विवाद का मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण प्रबंधन जमीन अधिग्रहण नहीं हो पा रही है.
खदान बढ़ते बढ़ते गांव से सौ मीटर के दायरे में आ गया है. जिसके कारण पिछले सात दिनों से ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग पर रोक लगा दी है. यहां ओबी का खनन विभागीय और कोयले का खनन आउटसोर्सिंग के माध्यम से चल रहा है. संभावना है कि ओबी खनन न होने से कुछ दिनों में ही कोयले के खनन का कार्य भी बंद हो जायेगा. यहां विभागीय स्तर पर 380 श्रमिक कार्य करते है.
विभागीय कार्य बंद रहने के कारण प्रबंधन ने सन्डे बुकिंग बन्द कर दी. जिसके खिलाफ श्रमिकों ने शनिवार को भारप्राप्त प्रबंधक श्री बनर्जी का घेराव किया. सीएमएस नेता श्री सिंह ने बताया कि श्रमिक कार्य करना चाहते है. उन्हें कार्य मिलना चाहिए. आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी. महाप्रबंधक अनुराग कुमार ने कहा कि मोहनपुर कोलियरी की स्थिति संकट में है. स्थानीय ग्रामीणों के आपसी विवाद के कारण जमीन अधिग्रहण नहीं हो पा रहा है. जल्द मामला सुलझ जाएगा और स्थिति सामान्य हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola