हथियारों संग तस्कर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2018 1:24 AM
विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के इलमबाजार थाना अंतर्गत दोलरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार सुबह छापामारी अभियान चलाकर एक घर से हथियार बरामद कर तस्कर नफीजुल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार […]
विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के इलमबाजार थाना अंतर्गत दोलरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार सुबह छापामारी अभियान चलाकर एक घर से हथियार बरामद कर तस्कर नफीजुल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बोलपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाकर नफिजुल के घर से नाइन एमएम दो पिस्तौल, मैगजीन समेत अन्य हथियार बरामद किये. खबर थी कि नफीजुल घर से ही हथियारों की सप्लाई करता था. सप्लाई करने से पहले ही पुलिस ने उसे हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया.
उससे पूछताछ की जा रही है. घटना को लेकर गांव में बढ़ी उत्तेजना तथा तनाव को देखते हुए पुलिस को मुस्तैद किया गया है. इलमबाजार थाना पुलिस का कहना है कि नफिजुल अवैध हथियारों की सप्लाई का काम करता है. आज भी वह सप्लाई करने के लिए कहीं निकल रहा था, तभी गुप्त सूचना के आधार पर उसे हथियार के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया. पूछताछ की जा रही है.
चोरी के संदेह में तीन गिरफ्तार
दुर्गापुर. वारिया फाड़ी की पुलिस ने चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये लोगों में एएसपी तमला बस्ती निवासी मोहम्मद जलील अंसारी खान एवं रियाजुल खान शामिल हैं. दूसरी ओर, कांकसा थाना की पुलिस ने चोरी के संदेह में प्रमोद नगर निवासी वीरेंद्र साव को गिरफ्तार किया है. शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया. अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात सभी इलाके में चोरी करने के इरादे से घूम रहे थे. गश्ती दल की पुलिस ने उन्हें संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










