बायोमेट्रिक हाजिरी के खिलाफ प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2018 3:35 AM

विज्ञापन

आसनसोल : मंडल रेल कार्यालय में उपस्थिती दर्ज कराने के लिए बायोमेट्रिक मशीन के साथ आधार कार्ड को लिंक कराने के प्रतिवाद में इआरएमयू और इआरएमसी के कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इआरएमसी के सुबीर चटर्जी, राम प्रसन्न घोष, इआरएमयू के एमएस मंडल, सुधीर राय, विमान मल्लिक, गौतम दास आदि मुख्य रूप […]

विज्ञापन
आसनसोल : मंडल रेल कार्यालय में उपस्थिती दर्ज कराने के लिए बायोमेट्रिक मशीन के साथ आधार कार्ड को लिंक कराने के प्रतिवाद में इआरएमयू और इआरएमसी के कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.
इआरएमसी के सुबीर चटर्जी, राम प्रसन्न घोष, इआरएमयू के एमएस मंडल, सुधीर राय, विमान मल्लिक, गौतम दास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रदर्शन में शामिल दोनों ही संगठनों इआरएमसी एवं इआरएमयू के प्रतिनिधियों ने सीनियर डीपीओ अभिषेक केसरवानी से मुलाकात कर बायोमेट्रिक मशीन से आधार कार्ड को लिंक कराये जाने के आदेश को वापस लेने की मांग की. सीनियर डीपीओ श्री केसरवानी ने इसे वरिय अधिकारियों का आदेश बताते हुए कर्मचारियों से इसे मानने का आग्रह किया.
उन्होंने कहा कि आधार को बायोमेट्रिक से लिंक कराने से किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी. रेल कर्मचारियों ने कहा कार्यालय में बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिती दर्ज कराने में किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है परंतु बायोमेट्रिक मशीन से कर्मचारियों के आधार कार्ड को लिंक कराने का कोई मतलब नहीं है. आधार कार्ड में कर्मचारियों के बैंक खाते समेत कई गोपनिय विवरण दर्ज हैं. इन गोपनिय जानकारियों के साझा होने से कई तरह के वित्तिय परेशानियां या धोखाधडी हो सकने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola