एसडीओ कार्यालय पर भाजयुमो का प्रदर्शन, सत्तासीन तृणमूल पर विपक्षी पार्टियों के कर्मियों की हत्या का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2018 3:18 AM
विज्ञापन
आसनसोल : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र बचाओ पश्चिम बंगाल बचाओ एवं राज्य में शांति व्यवस्था बनाये रखने के मांग पर सदर महकमाशासक कार्यालय में महकमाशासक प्रलय राय चौधरी को ज्ञापन सौंपा. जिले के विभिन्न स्थानों आसनसोल, रानीगंज, जामुडिया, कुल्टी से भाजयुमो कार्यकर्ता बीएनआर से रैली निकालते हुए महकमाशासक के कार्यालय के […]
विज्ञापन
आसनसोल : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र बचाओ पश्चिम बंगाल बचाओ एवं राज्य में शांति व्यवस्था बनाये रखने के मांग पर सदर महकमाशासक कार्यालय में महकमाशासक प्रलय राय चौधरी को ज्ञापन सौंपा. जिले के विभिन्न स्थानों आसनसोल, रानीगंज, जामुडिया, कुल्टी से भाजयुमो कार्यकर्ता बीएनआर से रैली निकालते हुए महकमाशासक के कार्यालय के समक्ष पहुंच कर शासक दल के संत्रास एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार शासक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हो रहे हिेंसक हमलों के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की.
भाजयुमो के राज्य सचिव बाप्पा चटर्जी, भाजपा के जिलाध्यक्ष लखन गुरूई, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष मुखर्जी, जिला ऑबजर्वर सुब्रत मिश्र, राज्य अध्यक्ष देबजीत सरकार ने महकमाशासक को श्रापन सौँप कर जिले में शांति व्यवस्था कायम करने, भाजपा कार्यकर्ताओं के उपर हो रहे हमले एवं हत्याओं के मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. महकमाशासक ने सहयोग करने का आश्वासनदिया.
राज्य अध्यक्ष श्री सरकार ने कहा कि वर्ष 2011 में उन्नयन और बदला नहीं बदलाव का नारे के साथ राज्य में सत्ता में आने वाली तृणमूल सरकार राज्य को विरोधी शून्य करने का प्रयास कर रही है. पंचायत चुनावों के दौरान राज्य भर में 23 से ज्यादा विपक्ष के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या हुई. दूसरे दलों के बहुत से कार्यकर्ता लापता हैं, कई लोग तृणमूल के गुंडागर्दी के भय से घर छोड कर भागने को विवश हुए हैं.
बुधवार को बलरामपुर थाना अंतर्गत सुपुरडीह गांव के कॉलेज स्टूडेंटस सह भाजयुमो कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो की नृशंस हत्या कर दी गयी. शासक दल हिंसा की राजनीति कर रहा हैं. भाजपा मंडल दो के अध्यक्ष मदन मोहन चौबे, भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष बापी साहा, भाजपा मंडल तीन के अध्यक्ष राजेश तिवारी, महासचिव सुदीप चौधरी, भाजयुमो के टींकू वर्मा, संतोष सिंह, सुधीर पासवान आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










