बकाया पीएफ, ग्रेच्युटी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2018 4:46 AM

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के अंगदपुर-रतुरिया औद्योगिक इलाका स्थित बंद पड़े शोभा फेर्रो एलाय कारखाना के समीप पीएफ, ग्रेच्युटी के साथ संचित बकाया राशि की मांग को लेकर श्रमिकों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर श्रमिकों के साथ उनके परिवार के लोग भी उपस्थित थे. बताया जाता है कि वर्ष 2012 के अगस्त […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के अंगदपुर-रतुरिया औद्योगिक इलाका स्थित बंद पड़े शोभा फेर्रो एलाय कारखाना के समीप पीएफ, ग्रेच्युटी के साथ संचित बकाया राशि की मांग को लेकर श्रमिकों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर श्रमिकों के साथ उनके परिवार के लोग भी उपस्थित थे. बताया जाता है कि वर्ष 2012 के अगस्त महीने में कारखाना बंद हो गया था.
उस वक्त कारखाना प्रबंधन ने जल्द पीएफ, ग्रेच्युटी के साथ संचित बकाया राशि भुगतान करने का वादा किया था. लेकिन इतने साल बीत जाने के बाद भी श्रमिकों को उनके द्वारा कोई बकाया नहीं मिला. श्रमिकों ने शिकायत की कि इस मामले को श्रम विभाग और प्रशासन द्वारा बार-बार अधिसूचित किया गया था. लेकिन भुगतान को लेकर कोई बात नहीं बन सकी. इधर, अचानक कारखाने के भीतर पड़ी विभिन्न मशीनों को गैस कटर द्वारा काटने की कोशिश शुरू कर दी गयी है.
यह जानकर श्रमिक और उनके परिजन शोभा फेरो एलॉय फैक्ट्री के सामने उपस्थित हुये. श्रमिकों की तरफ से तपन बाउरी ने कहा कि कारखाने के सामान को तब तक बाहर निकलने नहीं दिया जायेगा जब तक वे पीएफ और अन्य भुगतान को पूरा नहीं करते हैं. इस बाबत श्रमिक नेता प्रभात चटर्जी ने कहा की श्रमिक हित की अनदेखी नहीं की जायेगी.
बकाया रकम की वापसी निश्चित मिलने का प्रयास किया जायेगा. कारखाना प्रबंधन से इस विषय में चर्चा की जानी है. ज्ञात हो कि दुर्गापुर के अंगदपुर-रतुरिया औद्योगिक इलाके में बीते इन सालों में कई छोटे-मझौले कारखानों के बंद हो जाने के कारण बेरोजगार श्रमिकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है. ज्यादातर मामलों में श्रमिक वित्तीय दायित्वों से वंचित हैं. इस कारण श्रम बल में क्रोध बढ़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola