मधाइपुर कोलियरी में सीएमसी ने किया उत्पादन बाधित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2018 4:03 AM
विज्ञापन
पांडेश्वर : चालू खदान में सेफ्टी वेंटिलेसन की मांग पर सीएमसी (एचएमएस ) ने पांडेश्वर एरिया की मधाइपुर कोलियरी का उत्पादन मंगलवार को घंटो ठप कर दिया. कोलियरी प्रबंधक तथा सहायक प्रबंधक के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ. नेतृत्व कर रहे सीएमसी के संगठन सचिव उत्तम घोष ने बताया कि कोलियरी में ऐसे दर्जनों […]
विज्ञापन
पांडेश्वर : चालू खदान में सेफ्टी वेंटिलेसन की मांग पर सीएमसी (एचएमएस ) ने पांडेश्वर एरिया की मधाइपुर कोलियरी का उत्पादन मंगलवार को घंटो ठप कर दिया. कोलियरी प्रबंधक तथा सहायक प्रबंधक के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ.
नेतृत्व कर रहे सीएमसी के संगठन सचिव उत्तम घोष ने बताया कि कोलियरी में ऐसे दर्जनों श्रमिक हैं जो लंबे समय से एक पद पर ही कार्यरत है लेकिन उनको रेगुलाइज नही किया गया. खदान के अंदर सुरक्षा की कोई उचित व्यवस्था नही है. वर्किंग प्लेस में वेटिलेशन की व्यवस्था नही रहने के कारण हवा नही पहुंचती है. श्रमिक जिस फेस में काम करता है उसमें अधिक गर्मी रहती है.
प्रबंधन से लगातार मांग करते रहे लेकिन प्रबंधन कोई ध्यान नही दे रहा है. बाध्य होकर कोलियरी बंद करनी पड़ी. दो घंटे बाद प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस मामले में अपने उच्च अधिकारी से बातचीत कर जल्द मामला निपटाया जायेगा. आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त किया गया. इस आंदोलन में केकेएससी सहित अन्य यूनियनों ने भी सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










