सीएम जहां अधिक जाती हैं, तृणमूल का होता है नाश : दिलीप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2018 4:01 AM

विज्ञापन

हल्दिया : पहाड़ के 15 उन्नयन पर्षद के साथ बैठक करने के लिए मुख्यमंत्री कालिम्पोंग गयी हैं. उनके इस सफर पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री जहां अधिक जाती हैं, वहां तृणमूल का सर्वनाश हो जाता है. जंगलमहल इसका उदाहरण है. उन्होंने पहाड़ पर 15 नये बोर्ड बनाये […]

विज्ञापन
हल्दिया : पहाड़ के 15 उन्नयन पर्षद के साथ बैठक करने के लिए मुख्यमंत्री कालिम्पोंग गयी हैं. उनके इस सफर पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री जहां अधिक जाती हैं, वहां तृणमूल का सर्वनाश हो जाता है. जंगलमहल इसका उदाहरण है. उन्होंने पहाड़ पर 15 नये बोर्ड बनाये हैं. सभी को करोड़ों रुपये दिये हैं.
वह वहां जाती हैं, तो सभी फूल लेकर रास्ते में खड़े रहते हैं. लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ. भ्रष्टाचार का वह अखाड़ा बन गया है. मुख्यमंत्री की सभा में बाहर से लोगों को लाया जाता है. 600 करोड़ रुपये की वहां लूट हुई है. उनके भाषण में हमेशा कहा जाता है कि पहाड़ व जंगलमहल में मुस्कराहट है. लेकिन मुख्यमंत्री के झूठ का जवाब जंगलमहल ने दिया है.
पहाड़ का जवाब भी सही समय पर मिलेगा. गौरतलब है कि पूर्व मेदिनीपुर जिला भाजपा की ओर से तमलुक में जिले के पंचायत चुनाव के विजयी नेताओं का अभिनंदन महिषादल के प्रज्ञानंद स्मृति भवन में एक कार्यक्रम में किया गया. यहां श्री घोष के अलावा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विश्वप्रिय रायचौधरी, जिलाध्यक्ष प्रदीप दास, केंद्रीय कमेटी सदस्य शीतल बाग व अन्य मौजूद थे. श्री घोष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अगले वर्ष होनेवाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने का आह्वान किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola