दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2018 4:35 AM

विज्ञापन

दुर्गापुर : शहर के फरीदपुर थाना अंतर्गत नवघनपुर ग्राम इलाके में हुयी सड़क दुघटना में भूसो बाउरी (30) की मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार पांडेश्वर के कुमारडीही इलाके के […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : शहर के फरीदपुर थाना अंतर्गत नवघनपुर ग्राम इलाके में हुयी सड़क दुघटना में भूसो बाउरी (30) की मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार पांडेश्वर के कुमारडीही इलाके के बाशिन्दा पेशे से ट्रैक्टर चालक भूसो सोमवार की सुबह मोपेड लेकर अपने एक परिजन के घर नवघनपुर आया हुआ था.
परिजन से मुलाकात के बाद दोपहर को घर वापसी के दौरान उसका वाहन अनियंत्रित होकर इलाके के प्राइमरी स्कूल की दीवार से जा टकराया. इस घटना में उसके सिर पर गहरी चोट लगी. इस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.
डंपर, मेटाडोर की भिड़ंत में एक की मौत
बर्दवान. पूर्व बर्दवान के मेमारी थाना अंतर्गत मेमारी मंतेश्वर रोड पर डंपर और मेटाडोर की भिड़ंत में राहुल राय (36) घटनास्थल पर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे में राहुल राय सहित अन्य छह घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया. कार्यरत चिकित्सकों ने राहुल राय को मृत घोषित कर दिया. मृतक राहुल सहित सभी घायल हावड़ा के लिलुया थाना अंतर्गत बेरासिया निवासी बताये गये. सूत्रों के मुताविक राहुल के ससुराल मेमारी थाना अंतर्गत गंतार के राधाकांतपुर में हैं. इन दिनों राहुल की पत्नी ससुराल मे रहती है. पत्नी को लेने दोस्तों के साथ हावड़ा से मेमारी आया था. मृतक राहुल के दोस्तों का बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आपातकालीन वार्ड मे इलाजरत है.
साइकिल, बाइक की टक्कर में दो जख्मी
दुर्गापुर. दुर्गापुर के विरंगी मोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार साइकिल और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने से दो लोग जख्मी हो गये. हाइवे कर्मियों के सहयोग से इलाज के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेजा गया. सोमवार को गांधी मोड़ से मुकेश महतो मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी विरंगी मोड़ की ओर से आकाश बाउरी साइकिल से आ रहे थे. दोनों के बीच आमने-सामने की ठोकर लग जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. फरीदपुर फाड़ी की पुलिस एवं हाइवे एंबुलेंस के कर्मियों के सहयोग से जख्मी लोगों को इलाज के लिए भेजा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola