बम बनाते वक्त विस्फोट, एक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2018 7:07 AM

विज्ञापन

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के कटवा थाना अंतर्गत कुल्टी गांव में घर में बम बनाने के दौरान अचानक विस्फोट की घटना में हन्नान मुल्ला नामक एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई. इस घटना के प्रकाश में आने के बाद से समूचे इलाके में दहशत व्याप्त हो गया है. घटना की […]

विज्ञापन
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के कटवा थाना अंतर्गत कुल्टी गांव में घर में बम बनाने के दौरान अचानक विस्फोट की घटना में हन्नान मुल्ला नामक एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई. इस घटना के प्रकाश में आने के बाद से समूचे इलाके में दहशत व्याप्त हो गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने विस्फोटकस्थल पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
स्थानीय निवासियों ने घटना के संबंध में बताया कि हन्नान मोल्ला अपने घर में अवैध रूप से बम बनाने का काम कर रहे थे. रविवार को भी बम बनाने का काम चल रहा था तभी संभवत: किसी कारणवश विस्फोट हो गया. इसमें हन्नान गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई. स्थानीय निवासियों का कहना है कि घटना में और लोगों के मरने की सूचना है. बम बनाने के काम में लगे अन्य अपराधी बाकियों को लेकर फरार हो गये हैं.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि काफी दिन से हन्नान मोल्ला के घर में बम बनाने का अवैध कारोबार चल रहा था. पुलिस इस घटना में जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है .घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. विस्फोटक किस रेंज के थे. इन सबकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola