नानूर में भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद, मकान मालिक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2018 7:07 AM
विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत ग्वालपाड़ा में रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर नानूर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर एक घर से भारी मात्रा में हथियार समेत विस्फोटक सामग्री बरामद की है. घटना के प्रकाश में आने के बाद से समूचे इलाके में सनसनी व्याप्त हो गई है. घटना के संबंध […]
विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत ग्वालपाड़ा में रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर नानूर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर एक घर से भारी मात्रा में हथियार समेत विस्फोटक सामग्री बरामद की है. घटना के प्रकाश में आने के बाद से समूचे इलाके में सनसनी व्याप्त हो गई है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मकान मालिक सनत बाउरी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मूल अभियुक्त सनत का पुत्र घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि छापामारी अभियान के दौरान घर से दो नाइन एमएम पिस्तौल, दो मसकेट,विस्फोटक मसाला, तलवार तथा भारी मात्रा में अस्त्र-शस्त्र बरामद किये गये हैं. घटना के बाद से सनत के फरार पुत्र की तलाश की जा रही है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि उन लोगों को सूचना थी कि सनत के घर में अस्त्र-शस्त्र का कारखाना तैयार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










