अंतरंग संबंधों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2018 7:06 AM

विज्ञापन

पानागढ़ : वीरभूम के सिउड़ी में पुलिस ने अपनी गर्लफ्रेंट के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान अंतरंग पलों की तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड करने के आरोप में बर्दवान से प्रेमी कौशर अली को गिरफ्तार कर रविवार को सिउड़ी कोर्ट में पेश किया. अदालत ने सुनवाई के बाद उसे तीन दिनों के लिये पुलिस हिरासत […]

विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम के सिउड़ी में पुलिस ने अपनी गर्लफ्रेंट के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान अंतरंग पलों की तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड करने के आरोप में बर्दवान से प्रेमी कौशर अली को गिरफ्तार कर रविवार को सिउड़ी कोर्ट में पेश किया. अदालत ने सुनवाई के बाद उसे तीन दिनों के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया. अभियुक्त प्रेमी के फेसबुक प्रोफाइल को बंद कर दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार सिउड़ी सदर थाना के कॉलेजपाड़ा निवासी कौशर अली का युवती के साथ छह वर्षों से प्रेम-संबंध है. कौशर उड़ीसा में मेडिकल के प्रथम वर्ष का छात्र है. युवती बर्दवान विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है. दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे. इस दौरान अंतरंग पलों को कौशर ने मोबाइल में कैद कर लिया था.
बाद में उसने तस्वीरों को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया था. घटना के प्रकाश में आने के बाद अभियुक्त प्रेमी कौशर अली के खिलाफ पीड़िता के घरवालों ने साइबर क्राइम ब्रांच में अभियोग दायर किया था. सिउड़ी पुलिस अधीक्षक तथा जिला प्रशासन के समक्ष अभियोग कर अभियुक्त को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है. पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत अभियोग दायर कर कौशर को बर्दवान से गिरफ्तार कर लिया. रविवार को उसे सिउड़ी कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसे तीन दिनों के लिये पुलिस रिमांड में भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola