डीएवी मॉडल स्कूल (दुर्गापुर) में लड़कियों ने बाजी मारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2018 2:53 AM

विज्ञापन

दुर्गापुर : डीएवी मॉडल स्कूल दुर्गापुर में लड़कियों ने बाजी मारी. विज्ञान संकाय में नयनिका चटर्जी और वाणिज्य संकाय में अमीषा झुनझुनवाला 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्कूल की टॉपर बनी. कला संकाय में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तितास बेरा कला संकाय की टॉपर बनी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवी […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : डीएवी मॉडल स्कूल दुर्गापुर में लड़कियों ने बाजी मारी. विज्ञान संकाय में नयनिका चटर्जी और वाणिज्य संकाय में अमीषा झुनझुनवाला 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्कूल की टॉपर बनी. कला संकाय में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तितास बेरा कला संकाय की टॉपर बनी.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवी की परीक्षा में डीएवी मॉडल स्कूल दुर्गापुर के विज्ञान संकाय में 96.8 प्रतिशत अंक पाकर नयनिका चटर्जी टॉपर के साथ स्कूल की भी टॉपर बनी. सुष्मिता मजूमदार 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्निग्ध चक्रबर्ती, सुरजीत मन्ना तथा सैयद रीमा नौसिन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही. वाणिज्य संकाय में 96.8 प्रतिशत अंक पाकर अमीषा झुनझुनवाला संकाय में टॉपर के साथ संयुक्त रूप से स्कूल टॉपर भी रही.
96.2 प्रतिशत अंक पाकर कौस्तव भट्टाचार्य दूसरे और 95.2 अंक पाकर खुशी मोर तृतीय स्थान पर रही. कला संकाय में 94.8 प्रतिशत अंक पाकर तितास बेरा प्रथम, 92.2 प्रतिशत अंक पाकर संस्कृति चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर तथा 91.2 फीसदी अन्येषा दत्ता तीसरे स्थान पर रही. विज्ञान संकाय में 294 छात्रों में 111 को 90 फीसदी से अधिक, वाणिज्य संकाय में 115 छात्रों में से 33 छात्रों को 90 फीसदी से अधिक और कला संकाय में 37 छात्र में से पांच छात्र 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर उतीर्ण हुए.
स्कूल में उतीर्ण का प्रतिशत 100 फीसदी रहा. बायलॉजी विषय मे चार, कम्प्यूटर में दो और गणित में तीन छात्रों को 100 में 100 अंक प्राप्त हुए. छात्रों के इस प्रदर्शन पर स्कूल की प्राचार्य सह डीएवी स्कूल पश्चिम बंगाल प्रक्षेत्र की सह निदेशिका पापिया मुखर्जी ने संतोष जताया और छात्रों सहित, स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी और अविभावकों को बधाई दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola