दुर्गापुर में तालाब भराई का विरोध किया निवासियों ने, एसडीओ से शिकायत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2018 2:45 AM

विज्ञापन

दुर्गापुर : 16 नंबर वार्ड झंडा बाद के सिंहपाड़ा में कुछ दिनों से एक बड़े तालाब को भरने में विभिन्न दलों के नेता जुड़े हुए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तालाब से कम से कम 400 परिवार निर्भर है. इसकी भराई से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. खासकर गर्मी के दिनों […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : 16 नंबर वार्ड झंडा बाद के सिंहपाड़ा में कुछ दिनों से एक बड़े तालाब को भरने में विभिन्न दलों के नेता जुड़े हुए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तालाब से कम से कम 400 परिवार निर्भर है. इसकी भराई से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. खासकर गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत होती है
उस समय तालाब का पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता है अगर उसे भर दिया गया तो इलाके के लोगों को तो पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. उनका कहना है कि रात के अंधेरे में तालाब भरने का काम किया जा रहा है. इसमें सिंडिकेट बनाया गया है विभिन्न नेताओं के सदस्य शामिल है. तालाब को भरकर फ्लैट बनाने की योजना है और मोटी रकम कमाई करने की बात कही जा रही है. इसकी शिकायत महकमाशासक से भी की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola