बक्रेश्वर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की दबकर मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2018 2:30 AM
विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना अंतर्गत बक्रेश्वर जाने के क्रम में पंडितपुर के पास तीव्र गति से जा रहा ट्रक कलवर्ट पार करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में ट्रक सवार चालक की दर्दनाक मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल खलासी को अस्पताल भेजा गया है. स्थानीय निवासियों से सूचना […]
विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना अंतर्गत बक्रेश्वर जाने के क्रम में पंडितपुर के पास तीव्र गति से जा रहा ट्रक कलवर्ट पार करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में ट्रक सवार चालक की दर्दनाक मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल खलासी को अस्पताल भेजा गया है. स्थानीय निवासियों से सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उद्धार कार्य चलाया.
इस दौरान सड़क पर वाहनों का आवागमन एक घंटे तक ठप रहा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक दुबराजपुर से बक्रेश्वर जा रहा था. पंडितपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क पर कलवर्ट पार करते समय अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक ने जान बचाने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्यवश ट्रक चालक के ऊपर ही पलट गया. नीचे दबने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
संकीर्तन से लौट रहे व्यक्ति की साइकिल से गिरकर मौत
बांकुड़ा. जिले के तालडांगरा थाना इलाके के आगोया ग्राम के निकट संकीर्तन सुनकर साइकिल से लौट रहे प्रद्युत सहार (37) नाले में गिर गया. गंभीर हालत में उन्हें तालडांगरा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. तालडांगरा पुलिस ने बताया कि प्रद्युत संकीर्तन सुनकर साइकिल से घर लौट रहा थे. इसी दौरान अनियंत्रित होकर साइकिल से नाले में गिर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










