अतिक्रमित दुकानों को तोड़ने की पहल की आइएसपी ने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2018 3:26 AM
विज्ञापन
बर्नपुर : वार्ड संख्या 78 अंतर्गत बर्नपुर टाउन में मिनी मार्केट से मस्जिद रोड में कब्जे वाली दुकानो को तोडने के लिए मंगलवार को टाउन विभाग ने पहल की. सनद रहे कि रोड से रहमान लौंडरी के पास वाली सडक के दोनो ओर धडल्ले से दुकाने बनाकर आईएसपी की जमीन पर कब्जा किया जा रहा […]
विज्ञापन
बर्नपुर : वार्ड संख्या 78 अंतर्गत बर्नपुर टाउन में मिनी मार्केट से मस्जिद रोड में कब्जे वाली दुकानो को तोडने के लिए मंगलवार को टाउन विभाग ने पहल की. सनद रहे कि रोड से रहमान लौंडरी के पास वाली सडक के दोनो ओर धडल्ले से दुकाने बनाकर आईएसपी की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है. दुकानदारो के पास पांच पांच दुकाने है. जो कि परिवार के अलग अलग सदस्यो के नाम से है.
क्वार्टरों में अवैध कब्जा कर रहने वाले लोग अब दुकानो का निर्माण कर रहे है. स्थानीय लोगो का कहना है कि कुछ दंबग लोग टाउन के कई क्वार्टरो पर कब्जा कर रहे है. जिनको वे लोग भाडे पर चलाकर अपना रोजगार चला रहे है. डीजीएम (टीएस) अनुपम राय ने कहा कि इस इलाके में हो रहे दुकान निर्माण के बारे में जानकारी मिली है. रहमान लौंडरी के सामने अवैध तरीके से दुकान का निर्माण कार्य हो रहा है. उसको तोडने के लिए सिक्यूरिटी विभाग को निर्देश दिया गया है. सभी अवैध निर्माण को रोकने के लिए शीघ्र कार्रवायी की जायेगी.
पंचायत चुनाव में विजयी, पराजित उम्मीदवारों का सम्मान: बांकुड़ा. आज सत्तारुढ दल टीएमसी के द्वारा राज्य मे जीत का परचम लाहराया गया वही भाजपा की तरफ़ से चुनाव मे विजयी उम्मीदवारो के साथ साथ हारने वाले उम्मीदवारों को सम्मानित किया गया. बीजेपी के जिला अध्यक्ष का यह मानना कि जिन्होने जीत दर्ज की है उन्हे तो सम्वर्धना दिया जा रहा है साथ ही जिस प्रकार से उम्मीदवारो द्वारा नामांकन से लेकर चुनाव तक हुये हिंसा का जिस तरह डटकर मुकाबला किया काबिले तारीफ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










