कांकसा, त्रिलोकचंद्रपुर पंचायत पर 41 वर्षों बाद तृणमूल ने किया कब्जा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2018 2:38 AM

विज्ञापन

पानागढ़ : लाल दुर्ग को ध्वस्त कर तृणमूल कांग्रेस ने कांकसा और त्रिलोकचंद्रपुर ग्राम पंचायत पर कब्जा कर लिया है. 41 वर्षों के वाम शासन को समाप्त कर तृणमूल का परचम लहराने से तृणमूल नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिला. जमकर आतिशबाजी की गयी. अबीर, गुलाल उड़ाये गये. एक-दूसरे को […]

विज्ञापन
पानागढ़ : लाल दुर्ग को ध्वस्त कर तृणमूल कांग्रेस ने कांकसा और त्रिलोकचंद्रपुर ग्राम पंचायत पर कब्जा कर लिया है. 41 वर्षों के वाम शासन को समाप्त कर तृणमूल का परचम लहराने से तृणमूल नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिला. जमकर आतिशबाजी की गयी. अबीर, गुलाल उड़ाये गये.
एक-दूसरे को बधाइयां देनी शुरू कर दीं. कांकसा बीडीओ अरविंद विश्वास ने बताया कि काकंसा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों की कुल 132 सीटों में 50 पर तृणमूल ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली थी. पांच ग्राम पंचायतों की 82 सीटों पर हुये मतदान के आये नतीजों के अनुसार तृणमूल के 72, भाजपा के छह, माकपा के तीन तथा एक निर्दल प्रार्थी ने जीत हासिल की है. कांकसा ग्राम पंचायत की कुल 25 सीटों में चार पर तृणमूल प्रार्थियों ने निर्विरोध जीत हासिल की थी. 21 सीटों पर मतदान हुआ था.
इसमें 18 पर तृणमूल, तीन पर भाजपा तथा दो सीट पर माकपा प्रार्थी ने जीत दर्ज की है. त्रिलोकचंद्रपुर की कुल 18 सीटों में से एक सीट पर तृणमूल ने निर्विरोध जीत दर्ज की है. 17 सीट पर हुये मतदान के बाद तृणमूल 16, एक सीट पर भाजपा प्रार्थी ने जीत दर्ज की है. अमलाजोड़ा ग्राम पंचायत की सभी 21 सीटों पर तृणमूल प्रार्थियो ने जीत दर्ज की है. बनकाटी में सभी 13 सीटों पर जबकि विदविहार की सभी 12 सीटों पर तृणमूल प्रार्थियों ने निर्विरोध जीत हासिल की है. गोपालपुर में 25 में से 23 सीटों पर तृणमूल ने जबकि दो सीटों पर भाजपा प्रार्थियों को जीत मिली है. मलानदिघी की 18 में 16 पर तृणमूल ने जीत दर्ज की है.
सीपीएम ने एक सीट तथा एक सीट पर निर्दल प्रार्थी को जीत मिली है.
मतगणना केंद्र के सामने जमा तृणमूल समर्थकों में था उत्साह: इससे पहले कांकसा ब्लॉक कार्यालय के पास मतगणना केंद्र के बाहर एकत्रित तृणमूल नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों में भारी उत्साह था. जीत के प्रति आश्वसत ये सभी सुबह से ही वहां जुट गये थे. मतगणना केंद्र पर पहुंचे तृणमूल के पश्चिम बर्दवान जिला पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि कांकसा मतगणना केंद्र पर निर्वाचन पर्यवेक्षक, प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण मतगणना हुयी. बताया जाता है कि मतगणना के दौरान विरोधी दलों का कोई भी प्रार्थी और एजेंट वहां उपस्थित नहीं था.
कांकसा पंचायत समिति जिप पर भी कब्जा
पानागढ़ . पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा पंचायत समिति की 12 सीटों पर हुये मतदान के आये नतीजो में तृणमूल कांग्रेस के प्रार्थियों ने सभी 12 सीटों पर जीत दर्ज की है. कुल 21 सीटों पर पहले ही नौ सीटों पर तृणमूल प्रार्थियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की थी. जिला परिषद की दो सीटों पर तृणमूल के प्रार्थी समीर विश्वास तथा मुनमुन दास ने जीत दर्ज की है.
माकपा के तीन, भाजपा के छह तथा एक निर्दल प्रार्थी की जीत
पानागढ़. तृणमूल कांग्रेस की लहर के बावजूद काकसा ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों में विरोधी राजनीतिक दलों के प्रार्थियो ने जीत दर्ज की है . भाजपा के कुल छह प्रार्थियो ने कांकसा ग्राम पंचायत में तीन अमित सिंह, मनभावती देवी तथा रिंकी साव, गोपालपुर में दो चंदना मंडल तथा मनोज ढाली जीते हैं. लोकचंद्रपुर में एक सीट से भाजपा प्रार्थी अल्पना मल्लिक ने जीत दर्ज की है.
सीपीएम के तीन प्रार्थियों ने मलानदिघी में एक, काकसा ग्राम पंचायत के पानागढ़ बाजार की 70 नंबर सीट से माकपा के जुझारू नेता हरजीत सिंह निक्की, हिंदी हाईस्कूल पाड़ा के 74 नंबर बूथ से सीपीएम प्रार्थी इंदु शर्मा ने जीत दर्ज की है. मलानदिघी के कुलडिहा से एक निर्दल प्रार्थी ने जीत दर्ज की है.
वीरभूम के मल्लारपुर और गणपुर में भाजपा की जीत
पानागढ़ : वीरभूम जिले के मयूरेश्वर ब्लॉक के मल्लारपुर ग्राम पंचायत तथा मोहम्मद बाजार के गणपुर ग्राम पंचायत में शासक दल को मुंहकी खानी पड़ी है. दोनों ग्राम पंचायतों पर भाजपा ने सेंधमारी करते हुये कब्जा जमा लिया है. वीरभूम जिले में पहली बार भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दो पंचायतों पर दखल किया है. मल्लारपुर ग्राम पंचायत की सभी 13 सीटों पर हुये मतगणना के बाद सभी सीटों पर भाजपा प्रार्थियों ने भारी जीत दर्ज की है.
जीत के बाद जिला भाजपा नेता और पर्यवेक्षक समीरण साह ने बताया कि मल्लारपुर तथा मोहम्मद बाजार की गणपुर में भाजपा ने दो पंचायतों पर जीत दर्ज की है. उन्होंने कहा कि शासक दल की अराजकता के बाद भी भाजपा ने दो पंचायतों पर दखल कर लिया है. जिला तृणमूल पार्टी अध्यक्ष अनुव्रत मंडल ने जीत पर कोई टिप्पणी नहीं की. जिले की 167 ग्राम पंचायतों में तृणमूल ने 164, भाजपा ने दो तथा एक ग्राम पंचायत में टाई हो गया है.
भाजपा के विजय जुलूस पर लाठीचार्ज, वाहनों पर तोड़फोड़: पानागढ़. वीरभूम जिले के मल्लारपुर ग्राम पंचायत के मतगणना केंद्र के बाहर जीत के बाद विजय जुलूस निकालने पर भाजपा प्रार्थियों, कर्मियों व समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस का आरोप है कि 200 मीटर के अंदर भाजपा के समर्थकों ने विजय जुलूस निकालने की कोशिश की है. ब
ताया जाता है कि तनाव तथा उत्तेजना बढ़ता देख रामपुरहाट एसडीपीओ मिथुन दे के नेतृत्व में पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस दौरान कई समर्थकों के घायल होने की सूचना है. मतगणना केंद्र के बाहर मौजूद वाहनों में तोड़फोड़ की गयी. घटना को लेकर भाजपा के नेताओं का आरोप है कि तृणमूल के इशारे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. तृणमूल नेताओं ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola