पांडेश्वर में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति की सभी सीटें तृणमूल कांग्रेस की झोली में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2018 2:36 AM
विज्ञापन
पांडेश्वर : पांडेश्वर प्रखंड में ग्राम पंचायत की सभी छह सीटें तृणमूल की झोली में आयी है. केंद्रा ग्राम पंचायत की तृणमूल प्रार्थी प्रतिमा पाल को कुल 562 वोट मिले हैं. निकटतम निर्दल उम्मीदवार सुचित्रा दास को महज 70 वोट से संतोष करना पड़ा. छौरा ग्राम पंचायत की तीन सीटों पर तृणमूल प्रार्थी टोगर मंडल […]
विज्ञापन
पांडेश्वर : पांडेश्वर प्रखंड में ग्राम पंचायत की सभी छह सीटें तृणमूल की झोली में आयी है. केंद्रा ग्राम पंचायत की तृणमूल प्रार्थी प्रतिमा पाल को कुल 562 वोट मिले हैं. निकटतम निर्दल उम्मीदवार सुचित्रा दास को महज 70 वोट से संतोष करना पड़ा. छौरा ग्राम पंचायत की तीन सीटों पर तृणमूल प्रार्थी टोगर मंडल (583), शकुंतला बाउरी (625), रीना बाउरी(623) को जीत का परचम लहराया है.
बहुला ग्राम पंचायत की एक सीट पर तृणमूल के राजकुमार साहनी और भाकपा के रामकुमार तिवारी के बीच टक्कर थी. राजकुमार को 646 वोट मिले जबकि रामकुमार को महज 63 वोट से संतोष करना पड़ा. पंचायत समिति में भी तृणमूल प्रार्थियों ने परचम लहराया है. सभी चार सीटों पर तृणमूल उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. पंचायत समिति 11 की सीट से तृणमूल की दुलारी मजुमदार ने माकपा की झूमा कर्मकार को बुरी तरह परास्त किया.
दुलारी के खाते में जहां 4200 वोट आये वहीं झूमा को मात्र 251 वोट मिले. पंचायत समिति 10 से तृणमूल प्रार्थी उषा चक्रवर्ती ( 5454) ने माकपा के सारथी सोरेन( 835) को जबकि पंचायत समिति 12 से तृणमूल की जननी रूइदास(4379) ने भाजपा के सुधीर सिंह (437) को पटकनी दे दी. पंचायत समिति 13 से तृणमूल प्रार्थी मदन बाउरी को 4153 वोट जबकि माकपा के सुभाष बाउरी को 516 वोट से संतोष करना पड़ा.
जामुड़िया में पुनः टीएमसी ने लहराया जीत का परचम
जामुड़िया. जामुड़िया में पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से बहादुरपुर उच्च विद्यालय परिसर में शुरू हुआ. 10 ग्राम पंचायतों में से परसिया, मदनतोड एव चुरुलीया ग्राम पंचायत पहले ही तृणमूल कांग्रेस ने निर्विरोध जीत ली थी. बाकी सात ग्राम पंचायत की 18 सीटों पर चुनाव हुआ था. 17 सीटों पर तृणमूल ने जीत हासिल की. एक मात्र चिचुडिया चार नंबर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व पंचायत प्रधान अनिंदिति चक्रवर्ती ने टीएमसी प्रार्थी चमेली कुंडू को हराकर जीत हासिल की. पंचायत समिति की 23 सीटों मे से 14 सीटों पर तृणमूल ने पूर्व में ही निर्विरोध जीत दर्ज कर ली थी. बाकी की नौ सीटों मे से तीन सीटें पर बीजेपी तथा थह सीटों पर उनका मुकाबला वाम समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों से था. चायत समिति के इन नौ सीटों पर भी तृणमूल उम्मीदवारों ने जीत हासिल करके पंचायत समिति बिरोधी शून्य कर दिया. जिला परिषद की दो सीटों पर भी टीएमसी ने जीत दर्ज कर ली. तापस चक्रवर्ती ने पुनः 29 हजार मतों से जीत हासिल की. बकुल मंडल को 26,180 मतों से जीत मिली. टीएमसी उम्मीदवारों के जीत को लेकर कार्यकर्ता तथा समर्थको में भारी उत्साह रहा. कार्यकर्ता एक दूसरे को हरे रंग का अबीर गुलाल लगाकर बधाई देते रहे. तापस चक्रवर्ती एवं पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष उदीप सिंह ने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किए गए विकास कार्य को दिया. मतदाता विकास के साथ है.
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना जामुड़िया में
जामुड़िया. बहादुरपुर स्थित बहादुरपुर हाई स्कूल परिसर में पंचायत चुनाव की मतगणना पुलिस की कड़ी चौकसी में की गई. पुलिस उपायुक्त हेमपुष्पा सहित जामुरिया थाना प्रभारी पार्थो घोष पुलिस कर्मी तथा रैफ के जवानों के साथ तैनात थे. मतगणना के दौरान चुनाव अधिकारियो ने भी कोताही नहीं बरती. मतगणना परिसर में सिर्फ टीएमसी कार्यकर्ता तथा समर्थक थे. मतगणना चार राउंड में 55 टेबल पर संपन्न हुई. पहले पंतायत संसद, फिर पंचायत समिति और अंत में जिला परिषद की मतगणना हुयी.
रानीगंज में भी तृणमूल का परचम
रानीगंज. रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत छह ग्राम पंचायत अधीन 74 ग्राम संसद, 16 पंचायत समिति तथा दो जिला परिषद के लिये हुये निर्वाचन के बाद गुरूवार को रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में डीसीआरसी केंद्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य संपन्न हो गया. उल्लेखनीय है कि 74 ग्राम संसद में टीएमसी 29 तथा पंचायत समिति की 16 सीटों में से पांच पर निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी थी. जिला परिषद की दो सीटों पर चुनाव लड़े गये. दोनों सीटों पर तृणमूल उम्मीदवार मिठू खान तथा सुभद्रा बावरी ने जीत दर्ज की है. 45 ग्राम संसद की सीटों में से आमरासोटा ग्राम पंचायत अंतर्गत बांसड़ा ग्राम की चार सीटों पर माकपा ने दबदबा बरकरार रखते हुये जीत दर्ज की है. दूसरी ओर, बल्लवपुर ग्राम पंचायत में भी दो सीटों पर माकपा उम्मीदवार विजयी हुये है जबकि 39 सीटों पर टीएमसी के उम्मीदवारो ने जीत हासिल की है. पंचायत समिति की 11 सीटों के लिये हुये चुनाव में माकपा ने यहां भी आमरासोता अंतर्गत एक पंचायत समिति की सीट पर अपनी साख बरकरार रखी है. 10 सीटों पर टीएमसी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. मतगणना के दौरान आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी सेंट्रल सायक दास, एसीपी(सेंट्रल) आलोक मित्र, रानीगंज सीआई चंद्रशेखर दास एवं रानीगंज थाना प्रभारी प्रोमित गांगुली सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी तथा रैफ़ के जवान मौजूद थे. मतगणना के आरंभ में मीडिया कर्मियों को भी मतगणना केंद्र तक जाने में पुलिस बाधा दे रही थी. डेपुटी मजिस्ट्रेट सोमनाथ दत्त आदेश पर मीडिया कर्मियों को कवरेज के लिये भीतर प्रवेश करने दिया गया. गर्ल्स कॉलेज के तीन माले स्थित मतगणना केंद्र में एक ओर जहां टीएमसी के नेता, कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे, वहीं माकपा तथा भाजपा के कार्यकर्ता भी मतगणना केंद्र में मौजूद थे. चार कमरों में हुयी मतगणना के तहत सर्वप्रथम ग्राम पंचायत, तत्पश्चात पंचायत समिति एवं अंत में जिला परिषद के मतों की गणना हुयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










