धर्मानुष्ठान से लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2018 4:04 AM
बर्दवान : पूर्व बर्दवान के कालना अनुमंडल के मंतेश्वर मे मालडांगा- मेमारी सड़क पर फतलपुर के नजदीक पुलिस ने खून से लथपथ तीन युवाओं को बरामद कर फौरन उन्हें इलाज के लिये मंतेश्वर प्रखंड अस्पताल में भर्ती किया. गंभीर हालत होने के कारण स्वप्नाशिष बनर्जी (24) तथा सुदीक उर्फ बबाई चक्रवर्ती (24) को बेहतर इलाज […]
बर्दवान : पूर्व बर्दवान के कालना अनुमंडल के मंतेश्वर मे मालडांगा- मेमारी सड़क पर फतलपुर के नजदीक पुलिस ने खून से लथपथ तीन युवाओं को बरामद कर फौरन उन्हें इलाज के लिये मंतेश्वर प्रखंड अस्पताल में भर्ती किया. गंभीर हालत होने के कारण स्वप्नाशिष बनर्जी (24) तथा सुदीक उर्फ बबाई चक्रवर्ती (24) को बेहतर इलाज के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.
लेकिन वहां पहुंचने पर कार्यरत चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी बुबाई दे का इलाज कालना अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों दोस्त मंतेश्वर थाने के धान्यखेडूर में मा योगाद्या की पूजा में आयोजित भोज समारोह में हिस्सा लेने गये थे. देर रात घर लौटते वक्त तेज गति से आ रहे वाहन के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना मिलते ही मंतेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बरामद कर अस्पताल पहुंचाया. तीनों युवक मंतेश्वर थाना अतर्गत कुसुमग्राम पंचायत के तहत सिंहाली गांव के निवासी बताये जा रहे हैं. स्वप्नाशिष अन्य राज्य में नौकरी करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










