माकपा प्रार्थी के घर पर हमला, तोड़फोड़, बमबाजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2018 3:25 AM
विज्ञापन
दुर्गापुर : कांकसा के 17 नंबर माकपा प्रार्थी सुजय मुखर्जी और चुनाव एजेंट संन्यासी बाउरी के घर पर मतदान संपन्न होने के बाद सोमवार रात को तृणमूल समर्थित गुंडों ने हमला बोल दिया. घर पर बमबाजी की गयी. बाद में घर में घुसकर बदमाशों ने तोड़फोड़ की. श्री मुखर्जी, संन्यासी ने मंगलवार को दुर्गापुर महकमा […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : कांकसा के 17 नंबर माकपा प्रार्थी सुजय मुखर्जी और चुनाव एजेंट संन्यासी बाउरी के घर पर मतदान संपन्न होने के बाद सोमवार रात को तृणमूल समर्थित गुंडों ने हमला बोल दिया. घर पर बमबाजी की गयी. बाद में घर में घुसकर बदमाशों ने तोड़फोड़ की.
श्री मुखर्जी, संन्यासी ने मंगलवार को दुर्गापुर महकमा शासक शंख सतारा से हमले की शिकायत करते हुये सुरक्षा समेत उनके बूथ पर पुनर्मतदान करने की मांग की. इनका आरोप है कि बूथ पर दखल कर तृणमूल के बाहरी गुंडों ने छप्पा वोट डाले. महकमा शासक शंख सतारा ने कहा कि सुरक्षा देने का काम पुलिस प्रशासन का है.
कांकसा पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि जिन बूथों में गड़बड़ी की शिकायत मिली है, उन बूथों की स्क्रूटनी चल रही है. शिकायत प्रमाणित होने पर दुबारा वोटिंग की व्यवस्था की जायेगी. माकपा प्रार्थी सुजय मुखर्जी ने कहा कि गुंडों ने धमकी दी है कि यदि मतगणना के दिन नजर आये तो बुरा अंजाम होगा. थाना में शिकायत की गई लेकिन थाना प्रभारी ने शिकायत लेने से इनकार कर दिया. सुरक्षा और रिपोलिंग के लिये महकमा शासक शंख सतारा से गुहार लगाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










