हावड़ा-दिल्ली राजधानी का ठहराव मिला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2018 3:18 AM

विज्ञापन

आसनसोल : रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा हावडा नयी दिल्ली हावडा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के आसनसोल स्टेशन में ठहराव के मांग को स्वीकृति दिये जाने के निर्णय का शिल्पांचल के उद्योगपतियों, व्यवसायिक संगठनों एवं आम यात्रियों ने स्वागत किया है. ज्ञात हो कि शिल्पांचल के व्यवसायियों एवं चेंबर प्रतिनिधियों ने कई बार इस मांग के […]

विज्ञापन
आसनसोल : रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा हावडा नयी दिल्ली हावडा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के आसनसोल स्टेशन में ठहराव के मांग को स्वीकृति दिये जाने के निर्णय का शिल्पांचल के उद्योगपतियों, व्यवसायिक संगठनों एवं आम यात्रियों ने स्वागत किया है. ज्ञात हो कि शिल्पांचल के व्यवसायियों एवं चेंबर प्रतिनिधियों ने कई बार इस मांग के समर्थन में मंडल रेल प्रबंधक आसनसोल को ज्ञापन सौंपा था.
व्यवसायियों ने डीआरएम कार्यालय के समक्ष धरना और प्रदर्शन भी किया था. आसनसोल के सांसद सह भारी उद्योग मंत्री बाबुल सुप्रिय ने भी रेल मंत्री को पत्र लिख कर इस ट्रेन के आसनसोल में ठहराव की मांग की थी. हालांकि ट्रेन के ठहराव की तिथि की घोषणा अभी नहीं की गयी है.
फॉसबेक्की के महासचिव सुब्रत दत्ता ने कहा कि चेंबर स्तर से वर्षों से यह मांग की जा रही थी. डीआरएम से भी इसकी मांग की थी. उन्होंने डीआरएम पीके मिश्रा व रेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया. उन्होंने दूरंत एक्सप्रेस ट्रेन के भी आसनसोल में ठहराव की मांग की.
रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव आरपी खेतान ने राजधानी ट्रेन के आसनसोल में ठहराव की मांग को रेल मंत्री के स्तर से स्वीकृत किये जाने को लेकर केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किया.
उन्होंने कहा कि इससे आसनसोल के लोगों को काफी राहत मिलेगी. आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त सचिव मुकेश तोदी तथा आसनसोल रियल इस्टेट डेवेलपर्स एसोसिएशन के सचिव बिनोद गुप्ता ने इसे रेल का आसनसोल वासियों के लिए बड़ा तोहफा बताया. उन्होंने कहा कि इससे आसनसोल के लोगों को काफी राहत मिलेगी और वे यहां से दिल्ली का सफर आसानी से तय कर सकेंगे.
मंगलपुर इंडस्ट्री एंड ट्रेड वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान ने इसे व्यवसाइयों की बहुप्रतिक्षित मांग बताते हुए रेल मंत्रालय के इस निर्णय का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली जाने
वाले लोगों को काफी आसानी होगी. उन्होंने रेल मंत्रालय और सांसद बाबुल सुप्रियो के प्रति धन्यवाद प्रकट किया.
उधोगपति वीके ढल्ल ने कहा कि यह मांग सालों से चली आ रही थी. इससे दिल्ली आने जाने वालों को यात्रा में काफी आसानी होगी.
जामुडिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव अजय खेतान ने इसे आसनसोल के निवासियों के लिए राहत भरा निर्णय बताते हुए कहा कि इससे आसनसोल से दिल्ली व निकटवर्ती स्थानों को जाने वालों को काफी आसानी होगी. उन्होंने मुंबई, चैन्नई व अहमदाबाद जाने वाली अन्य ट्रेनों के भी आसनसोल स्टेशन में ठहराव की मांग की.
रोटरी क्लब ऑफ ग्रीन सिटी के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि इससे आसनसोल के लोगों को काफी राहत मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि वर्षों से इसके लिए लडाई की जा रही थी अब जाकर परिणाम मिला है.
आसनसोल मर्चेँट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा कि यह मांग व्यवसायी वर्षों से करते आये हैं. उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि शहर के निवासियों की मांग अब पूरा होने को है. उन्होंने रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola