चिकित्सकों की अजब करतूत, दायें की जगह बायें हाथ का कर दिया ऑपरेशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2018 1:49 AM
विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के सिउड़ी सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर ऑपरेशन के दौरान घोर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगा है. शनिवार सुबह से ही सिउड़ी सदर अस्पताल में उत्तेजना है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि डेढ़ वर्षीय शिशु का हाथ टूटने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गये. रात भर […]
विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के सिउड़ी सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर ऑपरेशन के दौरान घोर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगा है. शनिवार सुबह से ही सिउड़ी सदर अस्पताल में उत्तेजना है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि डेढ़ वर्षीय शिशु का हाथ टूटने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गये.
रात भर पीड़ा से कराह रहे शिशु के टूटे हुये दायें हाथ की जगह बायें हाथ का ऑपरेशन कर दिया गया. जानकारी मिलने पर शिशु की मां मंदिरा बीवी ने मामले को लेकर अस्पताल के सुपर के पास लिखित अभियोग किया है. घटना के बाद अस्पताल में उत्तेजना का माहौल है. परिवार का आरोप है कि एक्सरे रिपोर्ट तथा अन्य चिकित्सा संबंधी कागजात देने के बावजूद इस तरह की लापरवाही बरती गई.
चिकित्सकों ने डेढ़ वर्षीय उनके शिशु के टूटे हुये दायें हाथ की जगह बाए हाथ का ऑपरेशन कर दिया गया. चिकित्सक तथा नर्सों की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










