आसनसोल : भाजपा प्रार्थी पर हमले के खिलाफ किया पथावरोध
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आद्रा : पंचायत चुनाव में पुरूलिया प्रखंड दो के हुटमोड़ा ग्राम पंचायत की चार नंबर सीट से खड़े हुटमोड़ा गांव निवासी भाजपा उम्मीदवार शेख मुर्तजा पर हमला करने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपाइयों ने पुरूलिया-बांकुड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 60 ए के भांगड़ा, गौशाला मोड़ तथा पुरूलिया- बराकर राजपथ के गोलकुंडा मोड़ पर […]
विज्ञापन
आद्रा : पंचायत चुनाव में पुरूलिया प्रखंड दो के हुटमोड़ा ग्राम पंचायत की चार नंबर सीट से खड़े हुटमोड़ा गांव निवासी भाजपा उम्मीदवार शेख मुर्तजा पर हमला करने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपाइयों ने पुरूलिया-बांकुड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 60 ए के भांगड़ा, गौशाला मोड़ तथा पुरूलिया- बराकर राजपथ के गोलकुंडा मोड़ पर पथावरोध किया.
भाजपाइयों का आरोप है अपराधी आंखों के सामने घूम रहे हैं लेकिन पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में आकर उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है. जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बृहद आंदोलन किया जायेगा. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत करा पथावरोध हटाया. भाजपाइयों ने बताया कि सोमवार शाम हुटमोड़ा गांव के मस्जिद पाड़ा इलाके में मुर्तजा अपने दोस्तों के साथ चुनाव प्रचार को लेकर बैठक कर रहे थे.
इसी दौरान तृणमूल आश्रित अपराधियों ने वहां पहुंचकर धारदार अस्त्र से उन पर जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल मुर्तजा को पहले पुरुलिया देवेन महतो सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रांची मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेज दिया गया. वहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के खिलाफ सोमवार रात भाजपा ने नौ लोगों के खिलाफ पुरूलिया मपसील थाने में मामला दर्ज कराया है. हालांकि तृणमूल का दावा है कि घटना में तृणमूल का कोई हाथ नहीं है. यह एक पारिवारिक घटना है, चुनाव के कारण इसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है. पुलिस प्रशासन हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










