डेढ़ घंटे बाबुल फंसे रहे जाम में
आसनसोल : स्थानीय सांसद सह केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री बाबुल सुप्रिय को सोमवार को बाराबनी में प्रखण्ड कार्यालय से कुछ दूरी पर रोक दिया गया. भाजपा के जिला अध्यक्ष लखन घोरु ई ने कहा कि मंत्नी श्री सुप्रिय को करीब डेढ़ घंटे तक रोक कर रखा गया. तृणमूल कांग्रेस संरक्षित गुंडों ने भाजपा कर्मियों […]
आसनसोल : स्थानीय सांसद सह केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री बाबुल सुप्रिय को सोमवार को बाराबनी में प्रखण्ड कार्यालय से कुछ दूरी पर रोक दिया गया. भाजपा के जिला अध्यक्ष लखन घोरु ई ने कहा कि मंत्नी श्री सुप्रिय को करीब डेढ़ घंटे तक रोक कर रखा गया. तृणमूल कांग्रेस संरक्षित गुंडों ने भाजपा कर्मियों के साथ साथ मंत्री के साथ भी धक्का मुक्की करने का प्रयास किया. हालांकि उनके अंगरक्षकों ने उन्हें बचा लिया. पुलिस मूकदर्शक की भूमिका में थी.
तृणमूल बाराबनी प्रखण्ड के अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि इसमें तृणमूल का कोई कर्मी शामिल नहीं है. यह भाजपा की आपसी कलह का परिणाम है. भजपा नेता श्री घोरूई ने बताया कि बाराबनी प्रखण्ड में भाजपा उम्मीदवारों को प्रखण्ड कार्यालय में नामांकन के लिए जाने से विभिन्न जगहों पर रोका जा रहा था. पार्टी कर्मी डरे हुए थे. इसकी सूचना पाकर मंत्री श्री सुप्रिय अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने और नामांकन पत्र जमा कराने में मदद करने बाराबनी प्रखण्ड कार्यालय जा रहे थे.
लेकिन प्रखण्ड कार्यलय के पहले ही उन्हें तृणमूल कर्मियों ने रोक दिया. सड़क पर डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा. पुलिस मूकदर्शक बनी रही. बाद में कर्मियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि किसी केंद्रीय मंत्री के साथ इस तरह की हरकत पर पुलिस की नकारात्मक भूमिका पश्चिम बंगाल में ही संभव हैं. उन्होंने कहा कि आखिरकार डेढ़ घंटे बाद मंत्री श्री सुप्रिय वापस लौट आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










