2029-30 तक 100 मिलियन टन वार्षिक कोयला उत्पादन करेगी इसीएल

Updated:
विज्ञापन

सांकतोड़िया : देश में कोयले की बढ़ती मांग को देख ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड प्रबंधन वर्ष 2029- 30 तक 100 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन किये जाने पर काम कर रहा है. उल्लेखनीय है कि चालू वित वर्ष में इसीएल को 50.5 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य मिला है. इसीएल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया की […]

विज्ञापन
सांकतोड़िया : देश में कोयले की बढ़ती मांग को देख ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड प्रबंधन वर्ष 2029- 30 तक 100 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन किये जाने पर काम कर रहा है. उल्लेखनीय है कि चालू वित वर्ष में इसीएल को 50.5 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य मिला है.
इसीएल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया की इसीएल को भारत सरकार ने तीन कोयला ब्लॉक आवंटित किया है. इसीएल ने कोल ब्लॉक के लिए कोल मंत्रालय को 375 करोड़ रुपये आवंटित किये है. इसीएल ने पांच कोयला ब्लॉक की मांग कोयला मंत्रालय से की थी, लेकिन तीन ही ब्लॉक का अनुमोदन मिला है. हालांकि इन तीनों में प्रचुर मात्रा में कोयले की भंडार है. इन ब्लॉकों पर सीएमपीडीआईएल सर्वे कर ड्रिलिंग कर रही है.
ड्रिल करके सीएमपीडीआईएल कोयले के बारे में पता लगा रही है कि कोयले की सिम की मोटाई कितनी है. इससे पता चलेगा कि किस ब्लॉक में कितना कोयला रिजर्व है. इस कार्य में पांच से छह वर्ष लग जायेंगे. सीएमपीडीआईएल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. उसके बाद फॉरेस्ट क्लीयरेंस, एनवायरमेंट क्लीयरेंस की आवश्यकता होगी. आने वाले दिनों में इसीएल पूरे कोल इंडिया की सभी अनुषंगिक इकाइयों में से एक नम्बर पर होगी.
वर्ष 2019-20 तक ही इसीएल को 62 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है. इसीएल की स्थिति दिन-प्रतिदिन अच्छी होती जा रही है. तीनों कोल ब्लॉक झारखंड के दुमका में है. इनके नाम ब्राह्मणी कोल ब्लॉक, चीचरोपटसीमलकोल ब्लॉक और अमराकुंडामुर्गाडन्गाल शमिल हैं. इसीएल प्रबंधन काम में तेजी लाने के लिए लगातर सभी एरिया महप्रबंधकों से संपर्क में है. उत्पादन में तेजी लाने पर जोर दिया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola