अवधेश हत्याकांड में रिमांड से लौटा सिराज

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल. रामनवमी के दौरान रेलपार के विभिन्न इलाकों में हुये गुटीय संघर्ष के दौरान कन्नौज (उत्तर प्रदेश) निवासी अवधेश रविदास के अपहरण व हत्याकांड मामले में पुलिस रिमांड में रहे मोहम्मद सिराज की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने उसे पुन: मंगलवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया. एसीजेएम […]

विज्ञापन
आसनसोल. रामनवमी के दौरान रेलपार के विभिन्न इलाकों में हुये गुटीय संघर्ष के दौरान कन्नौज (उत्तर प्रदेश) निवासी अवधेश रविदास के अपहरण व हत्याकांड मामले में पुलिस रिमांड में रहे मोहम्मद सिराज की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने उसे पुन: मंगलवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया. एसीजेएम कोर्ट ने उसकी जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि सिराज को आठ दिनों की पुलिस रिमांड पर पुलिस जांच अधिकारी ने लिया था.
पुलिस जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में मोहम्मद सिराज ने न सिर्फ हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, बल्कि उसकी निशानदेही पर बीते अप्रैल को को पुलिस ने नारायणा स्कूल के समीप छापेमारी कर अवधेश के अपहरण के समय गायब हुई मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है. सनद रहे कि गिरमिंट कोलियरी उपर धौड़ा निवासी मन्नू कुमार रवानी के साथ मृतक बाइक से आसनसोल स्टेशन आया था. इसी दौरान दोनों गलती से ओके रोड इलाके में चले गये. वहां कुछ युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की. हत्या की नीयत से दोनों के अपहरण की कोशिश की.
मन्नू तो किसी तरह घायल अवस्था में भाग निकला तथा पुलिस कर्मियों ने उसे बरामद कर इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया. लेकिन अपराधियों ने अवधेश का अपहरण कर लिया तथा बाइक भी लेकर भाग गये. बाद में पुलिस ने अवधेश का शव गुलजार मोहल्ले के बड़े नाले से बोरे में बंद अवस्था में बरामद किया था. काफी तलाशी के बाद भी उस समय उसकी बाइक पुलिस नहीं खोज पायी थी.
पुलिस सूत्रों ने कहा कि पूछताछ में सिराज ने अपने सहयोगियों तथा पूरे घटनाक्रम से संबंधित कई साक्ष्य बताये हैं. उन साक्ष्यों का सत्यापन किया जा रहा है. शीघ्र ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola