डीएम के समक्ष अधिकार की भूख हड़ताल शुरू होगी 17 से

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : इसीएल ठेका श्रमिक अधिकार यूनियन के बैनर तले इसीएल में तैनात पूर्व निजी सुरक्षा कर्मी 17 अप्रैल से जिलाशासक कार्यालय के समक्ष भूख हडताल पर बैठेंगे. यूनियन की संयुक्त सचिव सुदीप्ता पाल ने बताया कि 2268 सुरक्षा कर्मी को निविदा की प्रक्रि या पूरी न होने तक कंपनी प्रबंधन को अपनी निगरानी में […]

विज्ञापन
आसनसोल : इसीएल ठेका श्रमिक अधिकार यूनियन के बैनर तले इसीएल में तैनात पूर्व निजी सुरक्षा कर्मी 17 अप्रैल से जिलाशासक कार्यालय के समक्ष भूख हडताल पर बैठेंगे. यूनियन की संयुक्त सचिव सुदीप्ता पाल ने बताया कि 2268 सुरक्षा कर्मी को निविदा की प्रक्रि या पूरी न होने तक कंपनी प्रबंधन को अपनी निगरानी में रखकर ही कार्य कराना होगा. इस मांग को लेकर 16 अप्रैल से जिलाशासक कार्यालय के समक्ष भूख हडताल पर बैठने के कार्यक्र म की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गयी थी.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लेकर 16 अप्रैल के दिन काफी अहम होने के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्र म की तिथि बदलकर 17 अप्रैल किया गया है. प्रशासन और पुलिस के तरफ से आश्वासन दिया जा रहा है कि वे लोग इस मुद्दे पर इसीएल से बात कर रहे है. भूख हडताल के कार्यक्र म को स्थगित किया जाये. लेकिन 2268 श्रमिक और उनके परिवार जहां तिल तिल करके घर में भूखे मर रहे है. यह जानकारी प्रशासन के आला अधिकारियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनके कार्यालय के समक्ष ही भूखे रहकर अपनी समस्या से अवगत कराने के लिए यह कार्यक्र म का आयोजन किया जा रहा है.
सनद रहे कि इसीएल में तैनात 2268 निजी सुरक्षा कर्मियों की नौकरी रातों रात चली गयी.समय पर किसी सुरक्षा एजेंसी को कार्य का ठेका न मिलने के कारण निजी सुरक्षा कर्मियों की नौकरी चली गयी. प्रबंधन पर लगातार दबाव बनने के कारण प्रबंधन ने प्रबंधन ने निविदा की प्रक्रि या आरम्भ की, लेकिन यह निविदा भी तकनीकी प्रक्रि या में उलझ जाने के कारण 2268 निजी सुरक्षा कर्मियों का भविष्य अधर में लटक गया है. इस मुद्दे को लेकर अधिकार यूनियन लगातार आंदोलन कर रही है. विभिन्न राजनैतिक पार्टियों ने भी इसमें हस्तक्षेप किया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुयी है. अधिकार यूनियन ने इस मुद्दे पर अपनी रणनीति बदलते हुए निजी सुरक्षा कर्मियों को निविदा न होने तक इसीएल की ही निगरानी में कार्य देने की मांग को लेकर आंदोलन आरम्भ किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola