ऊर्जा संरक्षण पर आसनसोल रेल मंडल ने की पहल
बीते नवंबर माह में बिजली खपत में 1.28 लाख यूनिट की कमी सुधरे पावर फैक्टर, मसय पर भुगतान से तीन लाख कीमिली छूट आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल ऊर्जा संरक्षण की दिशा में लगातार सक्रिय है. वर्तमान समय में उर्जा बचत की दिशा में सफलता मिली है. नवंबर, 17 के दौरान गैर ट्रैक्शन बिजली उर्जा […]
बीते नवंबर माह में बिजली खपत में 1.28 लाख यूनिट की कमी
सुधरे पावर फैक्टर, मसय पर भुगतान से तीन लाख कीमिली छूट
आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल ऊर्जा संरक्षण की दिशा में लगातार सक्रिय है. वर्तमान समय में उर्जा बचत की दिशा में सफलता मिली है. नवंबर, 17 के दौरान गैर ट्रैक्शन बिजली उर्जा की खपत में लगभग 1.28 लाख यूनिट की कमी आई है. यह पिछले वर्ष की इसी माह की तुलना में 5.9 फीसदी कम है जिसके फलस्वरूप 10.31 लाख रूपये की ऊर्जा बिल में कमी आई हैं. सुधरी हुआ पॉवर फैक्टर तथा समय से भुगतान के एवज में पॉवर आपूर्ति प्राधिकार ने नवंबर,2017 में 307625 रूपये की रियायत दी.
नये कोचिंग कंपलेक्स, आसनसोल में 7 वाट् के 212 तथा 10 वाट् के 214 एलईडी फिटिंग्स उपलब्ध कराए गए हैं. रानीगंज तथा पानागढ़ रेलवे स्टेशनों पर परंपरागत लाईिटंग को एलईडी में बदलने का कार्य पूरा हो गया है. महुआडंगा कॉलोनी, आसनसोल तथा दामोदर कॉलोनी, अंडाल से 16 अनाधिकृत टैपिंग/हुकिंग को हटाया गया है. दिसंबर 2017 के दौरान मधुपुर स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया से 61 अतिक्र मणों को समाप्त किया गया है.
इसके साथ ही प्रकाश नहीं रहने की समस्या से बचने के लिए खाना-आसनसोल सेक्शन में एलसी गेट संख्या 118, 106, 96, 86 एवं अंडाल-सैथिंया सेक्शन में एलसी गेट संख्या 20 पर कुल मिलाकर पांच इनवर्टरों की व्यवस्था की गई है. पिछले वर्ष नवबंर,16 की तुलना में इस वर्ष नवबंर,17 के दौरान डीजल लोको को शंटिग डाउन(बंद करने) के वजह से कुल 2604026 रूपये की लागत की 48375 लीटर एचएसडी तेल को बचाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










