बर्नपुर उत्सव मिलने-जुलने का बेहतर माध्यम

Updated:
विज्ञापन

दस दिवसीय आयोजन का उद्घाटन किया सेल-आईएसपी के सीइओ ने विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व करनेवाली कंपनियों, संस्थानों ने लगाये स्टॉल सांस्कृतिक आयोजनों में कविता आवृति तथा भजन प्रतियोगिता आयोजित बर्नपुर : हीरापुर थाना ग्राउंड में शनिवार को आईएसपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) अनिर्वाण दास गुप्ता ने 10 दिवसीय बर्नपुर उत्सव को उद्घाटन किया. कार्यकारी […]

विज्ञापन

दस दिवसीय आयोजन का उद्घाटन किया सेल-आईएसपी के सीइओ ने

विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व करनेवाली कंपनियों, संस्थानों ने लगाये स्टॉल
सांस्कृतिक आयोजनों में कविता आवृति तथा भजन प्रतियोगिता आयोजित
बर्नपुर : हीरापुर थाना ग्राउंड में शनिवार को आईएसपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) अनिर्वाण दास गुप्ता ने 10 दिवसीय बर्नपुर उत्सव को उद्घाटन किया. कार्यकारी निदेशक (पीएंडए) सीएस सिन्हा, आरके मिशन के सचिव स्वामी सोमात्मानंद महाराज, उत्सव कमेटी के चेयरमैन सह एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, टीएमसी के जिलाध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासू, टीएमवाईसी के प्रदेश महासचिव अशोक रूद्र, तपन बनर्जी, बबलू साव, राजा राय, सुनिल चौधरी, प्रबोध राय आदि उपस्थित थे.
श्री दासगुप्ता ने कहा कि बर्नपुर उत्सव लोगो के मिलने जुलने का अच्छा माध्यम है. इन दस दिनो में बहुत से प्रतिभावान विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. यह एक सराहनीय पहल है. उत्सव में इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड, सेल- आईएसपी, माइंस बोर्ड ऑफ हेल्थ, काशी नाथ लाहिड़ी स्कूल, इंडिया इंटर नेशनल स्कूल, कन्जूमर्स फोरम, गीता प्रेस, चित्रकला, पतितपावन बुक स्टॉल, नूरानी बूक स्टॉल, आशा बूक स्टॉल, बीबी कॉलेज के एनएसएस का स्टॉल, गुजराती हैडीक्राफ्ट, योगाधा संस्थान केन्द्र डिहीका, अविक मोटर्स, सुजूकी बाइक का स्टॉल, नेक्सजेन शो रूम सहित 96 स्टॉल लगाये गये है.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम दिन कविता आवृति तथा भजन प्रतियोगिता आयोजित हुयी. जिसको तीन ग्रुप में विभाजित किया गया है. निर्णायक मंडली में गणोश दास तथा सहयोगी शामिल है. अजय चक्रवर्ती ने उद्धाटन संगीत प्रस्तुत किया. आसनसोल उमारानी गोराई महिला कल्याण उच्च बालिका विद्यालय की स्टूडेंट्स ने नृत्य प्रस्तुत किया. सृजनी बनर्जी ने भी अपने संगीत से लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया. आसनसोल इंटर नेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया. सुब्रत राय ने आवृति प्रस्तुत किया. जी बंगला सारेगामा के विजेता सिंचन दासगुप्ता ने भी अपने सुरो से दर्शको का खूब मनोरंजन किया.
आयोजक कमेटी की ओर से दस दिवसीय उत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें 14 जनवरी को महुआ चैनल के सुर संग्राम विजेता भोजपुरी गायक मोहन राठौर, 15 जनवरी को कोलकाता के संगीत कार मनोरमा भट्टाचार्या, 16 जनवरी को जी बांग्ला के गंगाधर तथा तुलिका, 17 जनवरी को इमरान प्रतापगढी का गजल, 18 जनवरी को बांग्ला देश के प्रसिद्ध संगीतकार स्वनील साजिव, 19 जनवरी को कोलाकाता के साहेब चटटोपाध्याय, 20 जनवरी को आकाशवाणी दुरदर्शन बांग्ला लोक गायक आशीष गिरि, 21 जनवरी को कोलकाता की गायिका शुभमिता का गाना तथा 22 जनवरी को ‘ एक टी पयसा ’नामक यात्र आयोजित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola