अंडर ग्राउंड कोलियरियों को बंद करने की हो रही साजिश

Updated:
विज्ञापन

बांसड़ा कोलियरी में केकेएससी की सभा में बोले हरेराम सिंह केकेएससी लगातार कर रही है श्रमिक हित में लड़ाई रानीगंज : इसीएल के कुनुस्तोरिया एरिया अंतर्गत बांसड़ा ओसीपी में गुरुवार को केकेएससी ने सभा का आयोजन किया. इसमें केकेएससी के महासचिव हरे राम सिंह, उपाध्यक्ष बाबू राय, मधु घोष, बृजेश्वर मंडल, बैजनाथ मल्लिक सहित काफी […]

विज्ञापन

बांसड़ा कोलियरी में केकेएससी की सभा में बोले हरेराम सिंह

केकेएससी लगातार कर रही है श्रमिक हित में लड़ाई
रानीगंज : इसीएल के कुनुस्तोरिया एरिया अंतर्गत बांसड़ा ओसीपी में गुरुवार को केकेएससी ने सभा का आयोजन किया. इसमें केकेएससी के महासचिव हरे राम सिंह, उपाध्यक्ष बाबू राय, मधु घोष, बृजेश्वर मंडल, बैजनाथ मल्लिक सहित काफी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुये हरेराम सिंह ने कहा कि प्रबंधन साजिश कर अंडर ग्राउंड कोलियरियों को बंद करना चाहता है. कोल इंडिया के चेयरमैन गोपाल सिंह कह रहे हैं कि बीसीसीएल तथा इसीएल में 10 फीसदी श्रमिक काम नहीं करते है. इनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी और उन्हें हटा दिया जायेगा. लेकिन उन्हें यह समझना होगा कि श्रमिकों के कारण ही आज इसीएल बीआइएफआर से निकली है. वे कहते हैं कि मृतक के आश्रित को नौकरी नहीं दी जायेगी. मामला हाईकोर्ट में चल रहा है.
इसका समर्थन भी कई श्रमिक संगठन कर रहे हैं. श्रमिक हित की बात करने वाले ही श्रमिक विरोधी नीतियां अपना रहे हैं. लेकिन केकेएससी लगातार श्रमिकों के हित में लड़ाई कर रही है. बाबू राय ने कहा िक बांसड़ा ओसीपी के श्रमिकों को संगठन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि आज यहां पर श्रमिक दिन रात मेहनत करके कार्य करते हैं लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर प्रबंधन उदासीनता बरत रहा है. उनके लिये ना शौचालय की व्यवस्था है और ना ही खाने के लिये कैंटीन है. प्रबंधन तानाशाही रवैया अपना रहा है. इसका पुरजोर विरोध केकेएससी कर रही है. इसके लिए लगातार इस तरह का कार्यक्रम िकया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola