महाप्रबंधक समन्वय समिति की बैठक को संबोधित किया सीएमडी ने

Updated:
विज्ञापन

दिसंबर तक विभिन्न क्षेत्रों में कंपनी का प्रदर्शन है निगेटिव ग्रोथ में खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और भी बेहतर करने पर जोर पूर्व कोयला अधिकारी का विदाई समारोह सांकतोडिया : ईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन के सीएमडी सम्मेलन कक्ष में सोमवार को पूर्व महाप्रवंधक(क्वालिटी)शिवपूजन ठाकुर को कंपनी के अध्यक्ष सह प्रवन्ध निदेशक सुब्रत चक्रवर्ती ने […]

विज्ञापन

दिसंबर तक विभिन्न क्षेत्रों में कंपनी का प्रदर्शन है निगेटिव ग्रोथ में

खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और भी बेहतर करने पर जोर
पूर्व कोयला अधिकारी का विदाई समारोह
सांकतोडिया : ईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन के सीएमडी सम्मेलन कक्ष में सोमवार को पूर्व महाप्रवंधक(क्वालिटी)शिवपूजन ठाकुर को कंपनी के अध्यक्ष सह प्रवन्ध निदेशक सुब्रत चक्रवर्ती ने सम्मानित किया. कार्मिक निदेशक के एस पात्न, वित्त निदेशक एएम मराठे, तकनीकी निदेशक (संचालन) सुनील कुमार झा, सीएमडी के तकनिकी सचिव नीलाद्रि राय सहित सभी एरिया के महाप्रवंधक मौजूद थे. संचालन सहायक प्रवंधक (राजभाषा) जीतन कुमार वर्मा ने किया. सीएमडी श्री चक्रवर्ती ने कहा कि श्री ठाकुर कंपनी की सेवा के साथ ही साथ सामाजिक गतिविधियों में समान रूप से सक्रिय रहे हैं. अध्यात्म में भी उनकी रूचि रही है.
जो भी उन्हें दायित्व मिला, पूरी सफलता से उसका निर्वाह किया. कभी शिकायत का मौका नहीं दिया. वे ऑफिसर्स एसोसिएशन की ईसीएल शाखा के अध्यक्ष भी हैं. कार्मिक निदेशक श्री पात्र ने भी उनकी कार्यशैली की चर्चा की. उन्होंने कहा कि श्री ठाकुर की कमी अपूरणीय है. वित्त निदेशक श्री मराठे ने उनके सुखमय जीवन की मंगल कामना की. तकनीकी निदेशक संचालन सुनील कुमार झा ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola