प्रेमिका की शादी अन्यत्र तय होने पर प्रेमी ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना अंतर्गत बड़नीलपुर इलाके के रहने वाले अंजन राय चौधरी का शव पुलिस ने दामोदर नदी के किनारे से बरामद किया. घटना की जांच के बाद पुलिस को पता चला कि अंजन राय चौधरी का किसी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. जांच में उतरी पुलिस अंजन […]

विज्ञापन
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना अंतर्गत बड़नीलपुर इलाके के रहने वाले अंजन राय चौधरी का शव पुलिस ने दामोदर नदी के किनारे से बरामद किया. घटना की जांच के बाद पुलिस को पता चला कि अंजन राय चौधरी का किसी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था.
जांच में उतरी पुलिस अंजन राय चौधरी के फेसबुक पोस्ट को पढ़कर हतप्रभ हो गई. उसमें लिखा था चोललम भालो थेको शिल्पा. परिजन तारक मुखर्जी ने बताया कि अंजन का शिल्पा के साथ चार-पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वह शिल्पा से विवाह करना चाहता था लेकिन लड़की के परिजनों ने उसका विवाह अन्यत्र तय कर दिया है.
इस खबर के बाद अंजन मानसिक रूप से परेशान हो गया तथा उसने जहर खाकर दामोदर नदी के किनारे आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या: बर्दवान. बर्दवान थाना के नवाबदोस्त कायेम लेन में ससुरालवालों की शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न से परेशान पिंकी लोहार ने कीटनाशक रसायन खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मृतका की मां पूर्णिमा प्रमाणिक के हवाले से बताया कि चार साल पहले पिंकी की शादी वासुदेव लोहार से हुयी थी. वासुदेव निजी इलेक्ट्रॉनिक्स शो रूम मे काम करता था. लेकिन अत्यधिक शराब पीने के कारण उसकी नौकरी चली गयी. नौकरी जाने के बाद घर चलाने के िलये उसे हर महीने तीन हजार दिया जा रहा था.
लेकिन पति की मौत के बाद मजबूरन उसे रुपया देना बंद करना पड़ा. पति की जगह बेटे पिंटू प्रमाणिक को नगरपालिका में जब अस्थायी नौकरी मिली तो उसे फिर पांच सौ रुपया दिया जा रहा था. लेकिन इससे वह नाराज रहता था. गुस्सा पिंकी पर शारीरिक, मानसिक अत्याचार कर निकालता था. इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola