वृद्ध हत्याकांड में नौकरानी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर घंटों की जांच दुर्गापुर : दुर्गापुर सिटी सेंटर अरविंदविधि सत्यरंजन खारा हत्याकांड में रविवार को फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद घर की नौकरानी नमिता मदक को गिरफ्तार किया है. रविवार को हत्याकांड की छानबीन के लिए घटनास्थल पर डीसी अभिषेक मोदी, सीआई चंद्रनाथ चक्रवर्ती, फॉरेंसिक टीम के सुजीत मुखर्जी, […]

विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर घंटों की जांच
दुर्गापुर : दुर्गापुर सिटी सेंटर अरविंदविधि सत्यरंजन खारा हत्याकांड में रविवार को फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद घर की नौकरानी नमिता मदक को गिरफ्तार किया है.
रविवार को हत्याकांड की छानबीन के लिए घटनास्थल पर डीसी अभिषेक मोदी, सीआई चंद्रनाथ चक्रवर्ती, फॉरेंसिक टीम के सुजीत मुखर्जी, अनिन्दो दे, सुब्रत राय एवं थाना प्रभारी टी गांगुली के नेतृत्व में लगभग पांच घंटे तक जांच की गयी. इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक ताला-चाबी, कुछ कागजात सहित एक लोहे का रॉड बरामद किया. उल्लेखनीय है िक हत्याकांड का उद्भेदन करने के लिये पुलिस ने सत्यरंजन के पुत्र सुमित खारा समेत कुल पांच लोगों से पूछताछ की थी.
उसमें नौकरानी शामिल नहीं थी. हत्याकांड मामले की छानबीन के दौरान कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने घर की नौकरानी नमिता मदक को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया. सत्यरंजन के घर में नमिता लगभग 5 महीने से काम कर रही थी. संदेश के आधार पर पुलिस ने नमिता को हिरासत में लेकर काफी कड़ाई से पूछताछ की. इसमें वह पूरी तरह टूट गयी. इससे पूर्व हत्याकांड की जांच के लिये पुलिस ने घर में खाना बनाने वाली महिला, केयर टेकर एवं पुत्र सुमित खारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी.
डीसी अभिषेक मोदी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी नमिता को पुलिस सोमवार को अदालत में पेश कर 14 दिनों के लिये पुलिस रिमांड पर लेने की अर्जी डालेगी.उन्होंने कहा कि आरोपी महिला से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. इसमें शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर िलाय जायेगा. घटनास्थल से बरामद चीजों को फॉरेंसिक टीम के हवाले कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola