एनएसएस विभाग ने मनाया बाल दिवस
रानीगंज : चाचा नेहरू की जयंती पर रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में एनएसएस विभाग ने इतिहास विभाग के सहयोग से बाल दिवस मनाया. जोड़ा बटतल्ला तथा बास्केटपाड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के 150 बच्चों के बीच चॉकलेट, मिठाइयां बांटी गयीं. मौके पर एनएसएस विभाग के इंचार्ज तुषार कांति बनर्जी, सीमा मोदी तथा ज्योतिका वाघले प्रमुख रूप से […]
रानीगंज : चाचा नेहरू की जयंती पर रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में एनएसएस विभाग ने इतिहास विभाग के सहयोग से बाल दिवस मनाया. जोड़ा बटतल्ला तथा बास्केटपाड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के 150 बच्चों के बीच चॉकलेट, मिठाइयां बांटी गयीं. मौके पर एनएसएस विभाग के इंचार्ज तुषार कांति बनर्जी, सीमा मोदी तथा ज्योतिका वाघले प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
युवा उड़ान, रानीगंज शाखा ने मंगलवार को षोष्टीगोड़ियां स्थित बाद्यकर पाड़ा में बच्चों को टॉफी तथा बैलून बांटे. ‘भारत को जानो’ क्वीज का आयोजन किया गया. 10 प्रश्न पूछे गये. सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर संस्था के रानीगंज शाखा अध्यक्ष पंकज केसरी, राहुल केसरी, दिनेश सोनी, मधुसूदन साव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










