सीआइएल वेलफेयर बोर्ड की विशेष टीम का दौरा 20 से

Updated:
विज्ञापन

कंपनी कॉलोनियों के आवासों की मरम्मत, रखरखाव कार्य की करेगी समीक्षा इसीएल से शुरू कर बीसीसीएल तक का निरीक्षण 20 से 22 तक करेगी टीम सीसीएल का निरीक्षण हो चुका है पूरा, तीसरे चरण में अन्य कंपनियों का फैसला कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड की बैठक में उठा था मामला, कमेटी की गयी गठित आसनसोल : […]

विज्ञापन

कंपनी कॉलोनियों के आवासों की मरम्मत, रखरखाव कार्य की करेगी समीक्षा

इसीएल से शुरू कर बीसीसीएल तक का निरीक्षण 20 से 22 तक करेगी टीम
सीसीएल का निरीक्षण हो चुका है पूरा, तीसरे चरण में अन्य कंपनियों का फैसला
कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड की बैठक में उठा था मामला, कमेटी की गयी गठित
आसनसोल : कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड के स्तर से गठित विशेष कमेटी आगामी 20 नवंबर से 22 नवंबर तक ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसाएल) तथा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) का दौरा करेगी. टीम में कोल इंडिया की चार अनुषांगिक कोयला कंपनियों के निदेशक तथा गैर इंटक चार केंद्रीय यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल है. टीम की चेयरमैन नॉदर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एनसीएल) की कार्मिक निदेशक शांतिलता साहू है. यह कमेटी इसीएल तथा बीसीसीएल में कंपनी कर्मियों के आवासों की मरम्मत तथा पुनरोद्धार के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा करेगी.
कमेटी के सदस्य तथा कोलियरी मजदूर कांग्रेस (एचएमएस) के महासचिव शिवकांत पांडेय ने कहा कि बीते 14 अगस्त को कोल इंडिया वेलफेयर कमेटी की बैठक में उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था. बैठक की अध्यक्षता सीआइएल के प्रभारी कार्मिक निदेशक आरआर मिश्र कर रहे थे. उन्होंने कहा था कि कर्मचारियों तथा श्रमिकों के आवासों की मरम्मत व रखरखाव के मद में प्रति वर्ष करोड़ों रूपये खर्च किये जाते हैं. लेकिन इस राशि के उपयोग की समीक्षा नहीं की जाती है कि किस तरह से इसका उपयोग हो रहा है तथा आवासों में कोई बदलाव हो भी रहा है या नहीं? अन्य सदस्यों ने भी इसका समर्थन किया था.
इसके बाद इस मुद्दे की जांच के लिए एनसीएल की कार्मिक निदेशक सुश्री साहू की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय कमेटी गठित की गयी थी. इसमें सुश्री साहू, इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के कार्मिक निदेशक केएस पात्र, साउथ इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एसइसीएल) के कार्मिक निदेशक डॉ आरएस झा, सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) के कार्मिक निदेशक आरएस महापात्र, एचएमएस के प्रतिनिधि श्री पांडेय, बीएमएस के प्रतिनिधि बीके राय, एटक के प्रतिनिधि अशोक यादव तथा सीटू के प्रतिनिधि पीएस पांडेय शामिल हैं.
पहले चरण में कमेटी ने सीसीएल की विभिन्न कॉलोनियों का एकदिवसीय निरीक्षण कर चुकी है. दूसरे चरण में 20 नवंबर से 22 नवंबर तक इसीएल तथा बीसीसीएल की श्रमिक कॉलोनियों की जांच की जायेगी. सभी सदस्यों को 20 नवंबर को इसीएल मुख्यालय में शामिल होने को कहा गया है. निरीक्षण इसीएल से शुरू होकर बीसीसीएल में समाप्त होगा. तीसरे चरण में अन्य कोयला कंपनियों का निरीक्षण होगा. सभी कंपनियों का निरीक्षण करने के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट वेलफेयर बोर्ड की बैठक में पेश करेगी. इसके बाद उसकी समीक्षा कर आगे की कार्यवाही होगी.
तस्करों से 17 किलो सोना जब्त
दो अलग-अलग मामलों में तस्करों से 17 किलो सोना जब्त किया गया है. डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने बंडेल स्टेशन पर चार तस्करों को गिरफ्तार कर 14 किलो सोना जब्त किया. उधर, कोलकाता एयरपोर्ट पर दुबई से आये एक यात्री के पास से तीन किलो सोना बरामद हुआ. उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola