बीडीओ ने दिया एक महीने में सड़क मरम्मत का आश्वासन

Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : बांकुड़ा से उखराडीह तक मानकानाली सड़क की मरम्मत की मांग पर भाजपा ने पथावरोध किया. पांच घंटे चले अवरोध के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया. पुलिस एवं बीडीओं से सड़क मरम्मत का आश्वासन मिलने पर अवरोध हटा लिया गया. स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ का मानना है कि बांकुड़ा से […]

विज्ञापन
बांकुड़ा : बांकुड़ा से उखराडीह तक मानकानाली सड़क की मरम्मत की मांग पर भाजपा ने पथावरोध किया. पांच घंटे चले अवरोध के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया. पुलिस एवं बीडीओं से सड़क मरम्मत का आश्वासन मिलने पर अवरोध हटा लिया गया. स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ का मानना है कि बांकुड़ा से उखराडीह तक सड़क की दशा दयनीय हो गयी है. दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती हैं. इलाके के आसपास के ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.
इससे पहले भी सात जुलाई को सड़क मरम्मत की मांग पर अवरोध किया गया था. उस समय भी प्रशासन ने सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया. बाध्य होकर दुबारा सड़क पर उतरना पड़ा. नेतृत्व जिला भाजपा के महासचिव महादेव राणा, जिला उपाध्यक्ष आकुल घोष तथा जिला नेता दिलीप पाल ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola