बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर सहकर्मी को ठगा

Updated:
विज्ञापन

कई किश्तों में लिये पांच लाख रुपये घटना दुर्गापुर स्टील प्लांट की धोखाधड़ी में पहेल भी गिरफ्तार हो चुका है आरोपी दुर्गापुर : दुर्गापुर स्टील प्लांट में कार्यरत एक अधिकारी के खिलाफ डीएसपी के एक अन्य अधिकारी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि डीएसपी में कार्यरत सीनियर टेक्नीशियन माणिक लाल सिंह […]

विज्ञापन
कई किश्तों में लिये पांच लाख रुपये
घटना दुर्गापुर स्टील प्लांट की
धोखाधड़ी में पहेल भी गिरफ्तार हो चुका है आरोपी
दुर्गापुर : दुर्गापुर स्टील प्लांट में कार्यरत एक अधिकारी के खिलाफ डीएसपी के एक अन्य अधिकारी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि डीएसपी में कार्यरत सीनियर टेक्नीशियन माणिक लाल सिंह ने काशीनाथ सरकार के बेटे को प्लांट में स्थायी नौकरी दिलाने के लिये कई किश्तों में कुल पांच लाख रुपये लिये थे. इस बारे में काशीनाथ सरकार ने बताया कि वर्ष 2014 से दोनों डीएसपी के एक ही विभाग में नौकरी कर रहे हैं.
इस दौरान माणिक ने काशीनाथ से कहा कि उसके बेटे को डीएसपी में नौकरी कराने के लिये पांच लाख रुपए खर्च करने होंगे. लिहाजा काशीनाथ ने कुछ किश्तों में यह रुपए मानिक को दिये. लेकिन उसे स्थायी नौकरी नहीं मिली. नौकरी दिलाने के नाम पर मानिक ने उसके साथ धोखाधड़ी की है. बार-बार पैसा मांगने के बावजूद भी अब मानिक पैसा लौटाने को तैयार नहीं है.
उन्होंने कहा कि सात सितंबर को महकमा अदालत में माणिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया. इसकी शिकायत डीएसपी के सीइओ व पुलिस प्रशासन से भी की जायेगी. इस मामले में माणिक लाल सरकार से संपर्क नहीं किया जा सका. बताया जाता है कि एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में माणिक मिदनापुर के एक जेल में दो महीने की सजा भी काट चुका है. काशीनाथ से पैसा लेने के बाद मानिक बार-बार अपना फोन नंबर भी बदल रहा है.
ठगी के आरोप में गिरफ्तार
दुर्गापुर. कोकओवेन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया. वहां से उसे जेल भेज दिया गया. पकड़ा गया आरोपी समीर गोप शोभापुर का रहने वाला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola