प्याज पहुंचा 60 तक, बिगड़ने लगा बजट

Updated:
विज्ञापन

थोक बाजार में दक्षिण से आवक कम होने के कारण बदल रहा मिजाज सब्जियों के साथ-साथ टमाटर भी ग्राहकों को दिखा रहा लाल-लाल आंख दुर्गापुर : प्याज का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने लगा है. कुछ दिनों पहले 30 रु पये प्रति किलो बिकनेवाला प्याज अब 60 रूपये तक पहुंच गया है. उपभोक्ताओं के आंसू […]

विज्ञापन
थोक बाजार में दक्षिण से आवक कम होने के कारण बदल रहा मिजाज
सब्जियों के साथ-साथ टमाटर भी ग्राहकों को दिखा रहा लाल-लाल आंख
दुर्गापुर : प्याज का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने लगा है. कुछ दिनों पहले 30 रु पये प्रति किलो बिकनेवाला प्याज अब 60 रूपये तक पहुंच गया है. उपभोक्ताओं के आंसू निकालने लगे है.
कीमत बढ़ने से होटलों और ढाबों के सलाद की प्लेट से प्याज गायब होने लगा है. गृहिणियों का भी मासिक बजट बिगड़ गया है. टमाटर और सब्जियों के दाम मध्यम वर्ग को परेशान कर रहे हैं.
खुदरा बाजार में प्याज जहां 60 रु पये किलो तक पहुंच गया है, वहीं टमाटर भी 60 से 65 रु पये प्रति किलो की दर को छूने लगा है. खरीदारों के मुताबिक सर्दियों में सब्जियों के दाम कम होते हैं, लेकिन इस वक्त इनके बढ़े दाम चौंकाने वाले हैं. बैगन 40-50 रु पये किलो तो गोभी 25-40 रु पये प्रति पीस तक में मिल रही है.
यही हाल अन्य सब्जियों का भी है. दुर्गापुर व इसके आसपास इलाके के बाजारों में कोई भी सब्जी 30 रूपए के कम में नहीं मिल रही है. थोक मंडी में भी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है. आढ़तियों के मुताबिक शिल्पांचल में टमाटर दक्षिण भारत के राज्यों से आता है आवक कम होने के यह बढ़ोत्तरी आगे भी जारी रह सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola