बोरो सात चेयरमैन ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के स्तर से छठ घाटों की हो रही सफाई का निरीक्षण रविवार को बोरो चेयरमैन समित माजी ने किया सात नंबर बोरो अंतर्गत विभिन्न इलाकों के छठ घाटो की सफाई के कार्यो का जायजा लिया. सफाई कर्मियो को कार्यो को ठीक ठंग से करने का निर्देश दिया. मदनडीह तथा केराडीह […]

विज्ञापन
बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के स्तर से छठ घाटों की हो रही सफाई का निरीक्षण रविवार को बोरो चेयरमैन समित माजी ने किया सात नंबर बोरो अंतर्गत विभिन्न इलाकों के छठ घाटो की सफाई के कार्यो का जायजा लिया. सफाई कर्मियो को कार्यो को ठीक ठंग से करने का निर्देश दिया.
मदनडीह तथा केराडीह स्थित तालाबो के छठ घाट की घास को साफ किया गया. नगर निगम कर्मियो का पानी से गंदी वस्तुओ का निकाल बाहर करने का निर्देश दिया गया.
वार्ड संख्या 98 अंतर्गत हीराकुंड लाइन पार छठ घाट का मुआयना किया गया. श्री माजी ने बताया कि वार्ड संख्या 97 अंतर्गत भूतनाथ मंदिर छठ घाट किनारे की लंबी लंबी घासो को काटकर हटाया गया. जिससे रात के समय में रास्ते साफ साफ दिख सके. भूतनाथ मंदिर के पीछे स्थित निकासी मार्ग की अवस्था बहुत ही खराब है. एक स्थान पर जमीन टूट कर घंस गयी है. अभियंता काजल गोस्वामी को इसकी मरम्मत का निर्देश दिया गया. वैकल्पिक रास्ते को ठीक कर खोलने को कहा गया. निकासी के रास्ते में कई स्थानो पर जल जमाव हो गया है.
जिसे स्टोन डस्ट देकर भरने का निर्देश दिया गया है. बुड़ी मंदिर के आस पास इलाके में बेरिकेट बना दिया गया है. मंदिर के निकट स्थित बिीज के रास्ते में पानी भर जाने से रास्ता खराब हो गया है. ठेकेदार वापी सेन को उस रास्ते को अच्छी से स्टोन डस्ट से भर कर मोरम डालने का निर्देश दिया गया है. बूडी मां मंदिर से दाहिनी तरह जेसीबी से रास्ते को समतल किया जायेगा. दामोदर नदी घाट जाने के रास्ते में जगह जगह पानी जमाव होता है. जिसको छोटी छोटी नालियां बनाकर पानी निकाला जाता है. इन नालियों के कारण वाहनो के परिचालन में बाधा आती है. इसके लिए अस्थाई व्यवस्था की जायेगी. दामोदर नदी स्थित भूतनाथ नदी घाट के प्रवेश तथा निकासी दोनो मार्गो को चूना से मार्किंग किया जायेगा.
वार्ड संख्या 75 अंतर्गत आठ नंबर बस्ती स्थित होदला तालाब जाने के रास्ते में कलवर्ट टूट गया है. उसके लिए अस्थायी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. वार्ड संख्या 57 अंतर्गत छेाटा दिधारी कांचा गुडिया, बलतोडिया, बिहारी पाडा आदि तालाबो की सफाई करायी गयी.
वार्ड संख्या 95 अंतर्गत नवाघ्ांटी श्याम बांध तालाब तथा वार्ड संख्या 77 अंतर्गत पुरनिया तालाब आदि की सफाई करायी गयी. उन्होने कहा कि पिछले दस दिनों से नगर निगम प्रशासन के स्तर से तालाबों की सफाई का कार्य जारी है. छठ पूजा आगामी 26 अक्तूबर तथा 27 अक्तूबर को है. इसलिए कार्य को तेज रफ्तार से किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola