पानागढ़ हिंदी हाईस्कूल से कांकसा पंचायत समिति का सौतेला व्यवहार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
योग दिवस का परमिशन नहीं दिये जाने पर पानागढ़ हिन्दी हाईस्कूल के स्टूडेंट्स, शिक्षक, अभिभवकों ने कम्युनिटी सेंटर पर किया कब्जा पानागढ़. स्कूल की ही संपत्ति और स्कूल को ही अपने कार्यक्रमों के लिये दर-दर भटकना पड़ता है. स्कूल के प्रधान शिक्षक सुरेश प्रसाद का अभियोग है कि कांकसा पंचायत समिति द्वारा जबरन पानागढ़ बाजार […]
विज्ञापन
योग दिवस का परमिशन नहीं दिये जाने पर पानागढ़ हिन्दी हाईस्कूल के स्टूडेंट्स, शिक्षक, अभिभवकों ने कम्युनिटी सेंटर पर किया कब्जा
पानागढ़. स्कूल की ही संपत्ति और स्कूल को ही अपने कार्यक्रमों के लिये दर-दर भटकना पड़ता है. स्कूल के प्रधान शिक्षक सुरेश प्रसाद का अभियोग है कि कांकसा पंचायत समिति द्वारा जबरन पानागढ़ बाजार हिंदी हाई स्कूल की करोड़ों की भूमि तथा उस पर बना भवन कम्युनिटी सेंटर कब्जा कर रखा है.
योगा दिवस के कार्यक्र म को लेकर जब कल कांकसा बीडीओ कार्यालय में विद्यालय ने परमिशन के लिये आवेदन किया तो प्रधान शिक्षक ने बताया कि बीडीओ साहब ने पंचायत समिति के उपसभापति से परमिशन लेने की बात कही. इतना ही नहीं आठ हजार रुपये किराया मांगा. प्रधान शिक्षक बैरंग पंचायत समिति से लौट आये. घटना की जानकारी जब बिद्यालय के अन्य शिक्षकों और अभिभावकों को लगी तो वे सभी बिफर पड़े.
योग दिवस के दिन िवद्यालय के हजारों छात्र और छात्राओं समेत अभिभावक गण के अलावे भूतपूर्व छात्रों समेत पानागढ के हिंदी भाषी नागरिकों के अलावे स्वयं सत्तापक्ष के नेताओं और अन्य दलों के नेतागण एकजुट होकर वर्षों से जबरन पंचायत समिति के दखल में पड़ी स्कूल की संपत्ति कम्युनिटी सेंटर के दरवाजे का ताला तोड़कर प्रवेश िकया. घटना के बाद पंचायत समिति तथा प्रशासनिक महकमा में हलचल मच गई. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ताला तोड़कर कम्युनिटी सेंटर पर पानागढ़ बाजार िहंदी हाईस्कूल का बैनर लगा िदया. जमकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई.
खबर के बाद तिलिमलाई पंचायत समिति द्वारा अभियोग के बाद घटनास्थल पर एसपी कमल बैराग्य, कांकसा संयुक्त बीडीओ सौकत अली , कांकसा आईसी संदीप चट्टराज समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये. इस दौरान पुलिस ने पारदर्शिता अपनाते हुए योग दिवस के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण कर लेने की बात कही. हालांकि मामले को लेकर िवद्यालय के शिक्षको के साथ कई दफा बैठक भी हुई. बिद्यालय के प्रधान शिचक सुरेश प्रसाद ने पुलिस के अधिकारियों के समक्ष कम्युनिटी सेंटर की भूमि का समस्त कागजात रख दिया. कोर्ट में मामला भी जबरन दखल का स्कूल द्वारा किया गया है.
अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति पर बैठक: आसनसोल. कन्यापुर स्थित जिलाशासक कार्यालय में पश्चिम बर्दवान जिले अंतर्गत अल्पसंख्यक छात्रों के साल 2017-18 सत्र के लिए छात्रवृत्ति के मुद्दे पर अल्पसंख्यक मामलों के अधिकारी शम्स तबरेज अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. अवसर पर एडीआइ अजय पाल, महकमाशासक कार्यालय के प्रतिनिधि, एसआइ ऑफ स्कूल्स आदि उपस्थित थे. अल्पसंख्यक मामलों के अधिकारी श्री अंसारी ने बताया कि सत्र 2017-18 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक से लेकर पीएचडी की पढ़ाई तक की छात्रवृत्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है.
इच्छूक स्टूडेंटस डिस्ट्रिक्ट ऑफिस फॉर माइनोरिटी अफेयर्स के संबंधित वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पिछले परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक और अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख रूपये से कम और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पिछले परीक्षा में 50 प्रतिशत से ज्यादा अंक और अभिभावक की वार्षिक आय दो लाख रूपये से कम होनी चाहिए.
आरपीएफ की बर्नपुर यूनिट ने दी इफ्तार पार्टी: बर्नपुर. बर्नपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ कार्यलय परिसर में बुधवार को इफ्तार पार्टी आयोजित की गयी. जिसमें आरपीएफ प्रभारी मुहम्मद सलाउद्दीन, हीराुपर थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, स्टेशन मैनेजर एस विश्वास, एसआई बी कुमार, एम कर्मकार, विनोद आंनद, श्ांकर चौधरी, पंकज चौधरी, महेश झा सहित विभिन्न विभागो के अभियंता तथा सहायक अभियंता उपस्थित थे. इफ्तार पार्टी में सैकडो रोजेदारो ने शिरकत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










